फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man shot dead in Meeerut, woman stabbed for love affair in Meerut, injured

इज्जत की खातिर मर्डर: मेरठ के सरधना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, युवती का गला काटने का प्रयास

Mon, 18 Apr 2022 11:08 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Apr 2022 11:08 AM IST
सार

मेरठ के सरधना में सोमवार को दिन निकलते ही युवक की गोली मारकर और फिर गला रेतकर हत्या कर डाली। युवक की बहन व प्रेमिका भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
man shot dead in Meeerut, woman stabbed for love affair in Meerut, injured
मेरठ में युवक की हत्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ से सटे सरधना में सोमवार सुबह एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। यहां प्रेम प्रसंग के चलते 25 वर्षीय युवक की गोली मारने के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं हमलावरों ने युवक की बहन को भी गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार सरधना के मोहल्ला गढ़ी खटीकान में घर में घुसकर 25 वर्षीय युवक जैकी उर्फ पटवारी की निर्मम हत्या कर डाली। बताया गया कि ढाई माह पहले घर के सामने रहने वाली युवती आंचल से उसके परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर जैकी ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। जिससे युवती के परिजन और उसके भाई नाराज थे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनस हत्याकांड: 14 साल के किशोर को पहले बेल्ट से पीटा, एक ने हाथ पकड़े दूसरे ने काटी गर्दन, तड़पा-तड़पाकर दी खौफनाक मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

सोमवार सुबह युवती के दो भाइयों ने घर में घुसकर युवक की हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बताया कि युवती के भाइयों ने पहले जैकी और अपनी बहन आंचल की जमकर पिटाई की, इसके बाद आंचल को कमरे में बद कर जैकी को गोली मार दी और इसके बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर डाली। 

यह भी पढ़ें:  शादी की सनक: हाथ जोड़ गिड़गिड़ाता रहा अनस, नहीं पसीजा हत्यारों का दिल, बहन का नंबर नहीं दिया तो भाई को दी दर्दनाक मौत

इस दौरान भाई जैकी को बचाने आई बहन ज्योति को पर भी हमलावरों ने चाकू से वार कर दिया। आरोपियों ने उसे भी गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया। 
 

बताया गया कि मृतक युवक जैकी संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक के मामा का लड़का है। वहीं दिन निकलते ही हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवती की हालत गंभीर बताई गई है। प्रेमिका को भी काफी चोटें आईं हैं, उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed