फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man shot dead in Baraut of Baghpat

यूपी: बागपत के बड़ौत में घर से बुलाकर शख्स की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी

Tue, 29 Mar 2022 08:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Mar 2022 08:27 AM IST
सार

बागपत जिले के बड़ौत में एक शख्स की घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर एएसपी, सीओ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Man shot dead in Baraut of Baghpat
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में शख्स की हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बड़ौत के लुहारी गांव में सोमवार की देर रात जितेंद्र (46) पुत्र वेदप्रकाश की घर से बुलाकर लुहारी-कोताना मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। जितेंद्र की हत्या की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर एएसपी, सीओ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। 
विज्ञापन


फिलहाल हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मृतक जितेंद्र लुहारी गांव का रहने वाला था। वह खेती-बाड़ी के अलावा क्षेत्र में किसानों का गेहूं खरीदने का भी काम करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात मृतक जितेंद्र के साथ रहने वाला एक युवक जितेंद्र को घर से बुलाकर ले गया, लेकिन देर रात तक जितेंद्र घर वापस नहीं लौटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लुहारी-कोताना मार्ग से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों को गोली लगा जितेंद्र का शव पड़ा मिला, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की सूचना पर एएसपी मनीष मिश्रा, सीओ भदौरिया भी मौके पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। 

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि फिलहाल हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इसकी जांच की जा रही है। 

खेत से चोरी से सरसों काटने के मामले में छह मार्च को जेल गया था मृतक, जमानत पर था बाहर

गत 26 फरवरी को लुहारी गांव के रहने वाले आनंद पाल पुत्र राजवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था कि जितेंद्र पुत्र वेदप्रकाश, आशु, ओमप्रकाश, बुद्ध प्रकाश व जितेंद्र पुत्र महक सिंह ने पुरानी रंजिश के कारण उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी और जितेंद्र सहित अन्य पर उसके खेत में खड़ी सरसों की फसल भी काटकर चोरी करने का आरोप लगाया था। 

पुलिस ने घटना की विवेचना कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जितेंद्र पुत्र वेदप्रकाश, बुद्ध प्रकाश पुत्र राजवीर निवासी लुहारी को गिरफ्तार कर लिया था और दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सरसों की फसल भी जागोस के जंगल में एक खेत से बरामद कर ली थी। आरोपी जितेंद्र को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा था। फिलहाल जितेंद्र जमानत पर बाहर आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed