फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पढ़े-लिखे बेटे ने खौफनाक तरीके से कर डाली सौतेली मां की हत्या, इस वजह से करता था नफरत

Sat, 16 Mar 2019 03:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Mar 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
Man murdered his step mother brutally in  saharanpur UP police arrested the accused
मौके पर मौजूद भीड़ व जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के देवबंद में मोहल्ला पठानपुरा में चिकित्सक के पुत्र ने मामूली कहासुनी होने पर सौतेली मां की चरपाई के पाए से पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को उसके कमरे में ले जाकर रख दिया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। आगे जानें आखिर कैसे एक पढ़े-लिखे बेटे ने बेरहमी से अपनी सौतेली मां को उतार दिया मौत के घाट: -



मोहल्ला पठानपुरा निवासी डाक्टर तनवीर की पहली पत्नी अफरोज और दूसरी पत्नी तबस्सुम (35 वर्ष) का कई दिन से आपस में विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रोजाना ही किसी न किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। 

Man murdered his step mother brutally in  saharanpur UP police arrested the accused
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी

शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे तबस्सुम छत पर बने अपने कमरे में बैठी हुई थी। इसी दौरान पहली पत्नी अफरोज का बेटा अजीमुशान (20 वर्ष) वहां पहुंचा और पास में पड़े चारपाई के पाए को उठाकर उसने तबस्सुम पर हमला कर दिया। उसने तबस्सुम के सिर पर कई वार किए। सिर में चोट लगते ही तबस्सुम खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। 

शोर सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंच गए और पुलिस को मामले की सूचना दी। इस बीच भागने का प्रयास कर रहे अजीमुशान को लोगों ने पकड़ लिया तथा मौके पर पहुंचे सीओ अजय शर्मा और कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने अजीमुशान एवं उसकी मां अफरोज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मृतका तबस्सुम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Man murdered his step mother brutally in  saharanpur UP police arrested the accused
मौके पर जांच करते पुलिस अफसर

सीओ अजय शर्मा ने बताया कि डाक्टर तनवीर की दोनों पत्नियों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था और इसी वजह से आजीमुशान को अपनी सौतेली मां से नफरत हो गई थी।इसी से तंग आकर अजीमुशान ने सौतेली मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामे में मामले में तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।

तबस्सुम चीखती रही, रहम की भीख मांगती रही, लेकिन अजीमुशान चारपाई के पाए से वार पर वार करता रहा। वह तबस्सुम पर तब तक प्रहार करता रहा, जब तक वह बेजान होकर गिर नहीं गई। अजीमुशान का गुस्सा इतने पर ही ठंडा नहीं हुआ। वह खून में लथपथ तबस्सुम के शव को बालों से पकड़कर जीने की सीढ़ियों से घसीटता हुआ नीचे लाया और कमरे में लाकर डाल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Man murdered his step mother brutally in  saharanpur UP police arrested the accused
मौके पर फैला खून

अजीमुशान का यह रूप देख पड़ोसी भी सहम गए। तबस्सुम की चीखें सुनकर पड़ोसी छतों पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तबस्सुम पूरी तरह लहूलुहान थी और चारों तरफ खून ही खून बिखरा पड़ा था। पड़ोसियों ने बताया कि जब उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया तो उन पर भी हमलावर हो गया और उनके साथ गाली गलौज की। उनसे कहा कि यह उनका घर का मामला है, किसी को बीच में बोलने की जरूरत नहीं है। 

अजीमुशान को अपने किए पर नहीं है जरा भी पछतावा
हत्यारोपी अजीमुशान दिल्ली के एक कालेज से एमडी इन रेडियो डायग्नोसिस का कोर्स कर रहा है। पढ़ा लिखा होने के बावजूद उसने ऐसा कदम उठाया। इसको लेकर आस पड़ोस के लोग चर्चा करते दिखे। हालांकि अजीमुशासन को अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं है। पुलिस गिरफ्त में वह मुस्कुराता रहा। 

विज्ञापन
Man murdered his step mother brutally in  saharanpur UP police arrested the accused
आरोपी के घर के बाहर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

तनवीर की दोनों पत्नियों से हैं छह बच्चे 
डाक्टर तनवीर की पहली पत्नी अफरोज के तीन बच्चे हैं। जिनमें आरोपी अजीमुशान (20 वर्ष), बेटी अलविरा (13 वर्ष) और फरकिसा (11 वर्ष) है, जबकि तबस्सुम के तीन बच्चे रफिया, सुबिया और मिनाल हैं। तीनों अभी बहुत छोटे हैं।
 
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed