फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man misdeed a minor girl in saharanpur, father filed fir against an innocent man

यूपी: हैवान ने नाबालिग बेटी से की दरिंदगी, पिता ने 50 हजार में सौदा कर निर्दोष युवक को फंसाया

Sun, 06 Oct 2019 12:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Oct 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
man misdeed a minor girl in saharanpur, father filed fir against an innocent man
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक गांव निवासी किशोरी से गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म किया। किशोरी ने वारदात के बारे में पिता को बताने परे पिता द्वारा दुष्कर्मी से सौदा कर एक अन्य युवक को फंसाने का आरोप लगाया है। किशोरी ने एक दरोगा पर भी कोर्ट में जबरन गलत बयान दर्ज कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का आरोप है कि 30 अप्रैल 2019 को गांव के एक युवक ने उसे जबरन बाग में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इस बारे में उसने अपने पिता को बताया। पिता ने आरोपी से 50 हजार रुपये ले लिए और गांव के दूसरे युवक के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया और दुष्कर्म करने वाले को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस मामले में उसने कोर्ट के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया। इसमें एक दरोगा ने कोर्ट में उसका बयान डरा धमका कर गलत दर्ज कराया । इस कारण उसने कोर्ट में घटना से इंकार किया। उसके बाद दुष्कर्म के आरोपी ने उसे जबरन ले जाकर रामपुर में अपनी बुआ के यहां रखा।

27 अगस्त को वहां से वह भाग कर अपने घर आ गई। उसने थाना में इस बारे में बताया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसी दिन से आरोपियों ने उसे कोर्ट रोड से उसे पकड़ लिया और अपनी एक रिश्तेदारी में रखा। 

शनिवार सुबह चार बजे उनके कब्जे से भाग कर पहुंची। उसने आरोप लगाया कि उसे अपने पिता, दुष्कर्म के आरोपी, आरोपी के पिता और दरोगा से अपने जान का खतरा है।  

किशोरी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी पर फिर से रिपोर्ट दर्ज कराई जाए, उसके बयान दर्ज कराए जाएं एवं दरोगा समेत सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed