Meerut: परिचित युवती को पड़ोसी के साथ देख खोया आपा, युवक को बीच रास्ते मारी गोली, घायल
मेरठ के हस्तिनापुर में एक युवक परिचित युवती को दूसरे युवक के साथ देखकर आपा खो बैठा और उसने युवक को बीच रास्ते में रोककर गोली मारकर घायल कर दिया। राहगीरों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के हस्तिनापुर में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। यहां अब्दुल्लापुर निवासी युवक ने हस्तिनापुर निवासी अपनी परिचित युवती को अपने ही पड़ोस के युवक के साथ देखा तो वह आगबबूला हो गया। उसने युवक को रास्ते में रोककर गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी भेजा जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार की देर रात का है। थाना प्रभारी ने बताया कि हस्तिनापुर निवासी एक युवती बस में कंडक्टर है, जो मेरठ के अब्दुल्लापुर निवासी एक युवक की जान पहचान में थी। कुछ दिन बाद युवती की दोस्ती अब्दुल्लापुर निवासी ही किसी अन्य युवक से हो गई, जिसे उक्त युवक बर्दाश्त नहीं कर पाया।
यह भी पढ़ें: अपराधी बेखौफ: मेरठ में दिनदहाड़े हत्या से दहला नौचंदी इलाका, घर में घुसकर युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
थाना प्रभारी कुंवर पाल सिंह राठौर ने बताया कि मंगलवार की देर रात मेरठ का अब्दुल्लापुर निवासी दुष्यंत पुत्र बीरबल हस्तिनापुर निवासी युवती को उसके घर छोड़ कर वापस लौट रहा था। वह गणेशपुर के समीप मेरठ-पौड़ी मार्ग पर पहुंचा तो मनीष ने अवैध तमंचा से उसे गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया।
राहगीरों की मदद से मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने घायल दुष्यंत को मवाना सीएचसी भिजवाया जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मामले की सूचना घायल युवक के परिजनों को दी गई।
गंभीर रूप से घायल युवक ने इस मामले में अब्दुल्लापुर निवासी मनीष पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस गोली मारने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है।