{"_id":"60f3e4cc8ebc3e736f74e6c9","slug":"man-drowned-in-yamuna-while-immersing-idols-in-kairana-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली के कैराना में मूर्ति विसर्जन करते समय यमुना में डूबा 33 वर्षीय युवक, अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली के कैराना में मूर्ति विसर्जन करते समय यमुना में डूबा 33 वर्षीय युवक, अनहोनी की आशंका
Sun, 18 Jul 2021 01:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:52 PM IST
सार
मूर्ति विसर्जन के दौरान राहुल यमुना के गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आधा दर्जन से अधिक गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो व यमुना में तलाश करते गोताखोर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में कैराना थानाक्षेत्र निवासी एक 33 वर्षीय युवक मूर्ति विर्सजन करते वक्त यमुना में डूब गया। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
शामली के मोहल्ला सुभाष नगर रेल पार निवासी अपने पिता का इकलौता बेटा 33 वर्षीय रोहित 4 दिन की पूजा पाठ के बाद रविवार दोपहर साथियों के साथ यमुना में शनिदेव और राहु केतु की मूर्ति विसर्जन करने आया था।
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन के दौरान राहुल यमुना के गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आधा दर्जन से अधिक गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन