{"_id":"5be51031bdec2269c544be3e","slug":"man-died-due-to-high-voltage-current-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार युवक बिजली के खंभे से टकराकर हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। युवक बाइक समेत मौके पर ही खाक हो गया।
जानसठ खतौली मार्ग पर गांव सादपुर के पास एक बाइक सवार युवक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस टक्कर से युवक हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया, युवक बाइक सहित तुरंत ही जलकर खाक हो गया।
आग लगने की जानकारी होते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बाइक पर से नियंत्रण खोने से युवक करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/