Meerut News Live: सरधना में युवक की गोली मारकर हत्या, पढ़ें आज की ताजा खबरें
{"_id":"644df763323bd186c50391c4","slug":"man-dead-body-found-in-sardhana-meerut-read-latest-news-west-up-today-in-hindi-2023-04-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: सरधना में युवक की गोली मारकर हत्या, पढ़ें आज की ताजा खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 30 Apr 2023 03:57 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 30 Apr 2023 03:57 PM IST
खास बातें
मेरठ से सरधना में आज सुबह एक युवक का शव लहूलुहान अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। पढ़ें आज के ताजा समाचार एक क्लिक में।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:12 PM, 30-Apr-2023
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मेरठ में अटोरा रोड निवासी चांद उम्र (19) पुत्र जमील ने घर में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया और लिखित में दिया कि वे शव का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते। जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां नौकरी करता था।
12:09 PM, 30-Apr-2023
पेड़ों की छंटाई ने काट दी शहर की बिजली
पेड़ों की छंटाई ने शहर की बिजली काट दी। सिविल लाइन क्षेत्र में शनिवार को छह घंटे बिजली गुल रही, जिस कारण बिजली-पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई। लोगों के घरों में लगे इंवरर्टर ने भी साथ छोड़ दिया।
शनिवार को मंगल पांडे नगर, जेल रोड फीडर से जुड़े इलाके रामगढ़ी, इनकम टैक्स कालोनी, अशोक नगर, जसरामपुरा की बिजली सुबह दस बजे गुल हो गई और दोपहर एक बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। इसके इलावा जेल रोड फीडर से जुड़े विभूति कालोनी, डीआईजी आवास, जिला कारागार, न्यू आर्य नगर, जेलचुंगी, न्यू प्रभात नगर में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
आज बाधित रहेगी आपूर्ति
विद्युत उपखंड अधिकारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि रविवार को चौ. चरण सिंह विवि रोड के विद्युत उपकेंद्र से जुड़े एपेक्स फीडर और कस्टम फीडर क्षेत्र में विद्युत लाइनों पर आ रही पेड़ों की शाखाओं की छटाई की जाएगी। इस कारण सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक मंगल पांडे नगर सेक्टर एक आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा यूनिवर्सिटी, कस्टम कॉलोनी, सेंट्रल एक्साईज कार्यालय, श्री राम प्लाजा, सेक्टर -एक आदि क्षेत्र में दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

आठ मई से चार अगस्त तक रद्द रहेगी राज्यरानी
वाराणसी जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य किया जाना है, जिसके चलते कई ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है। रद्द हुई ट्रेनों में मेरठ सिटी से चलने वाली राज्यरानी भी है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने ट्रेन संख्या 22453/22454 लखनऊ जंक्शन-मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन राज्यरानी एक्सप्रेस आठ मई से चार अगस्त तक को निरस्त रहेंगी।10:52 AM, 30-Apr-2023
कोरोना के चार मरीज मिले, 23 हुए ठीक
कोरोना के मरीजों की संख्या कम होने लगी है। जिले में शनिवार को 660 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना के चार मरीज मिले। इनमें तीन पुरुष और एक महिला है, जिनमें छात्र, किसान और घरेलू महिला शामिल हैं। ये जाहिदपुर, दौराला, कंकरखेड़ा और सरूरपुर के रहने वाले हैं। इनके अलावा 23 मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस 68 रह गए हैंं।
10:28 AM, 30-Apr-2023
Meerut News Live: सरधना में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, पढ़ें आज की ताजा खबरें
मेरठ से सटे सरधना के नंगला रोड पर देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। जबकि परिजनों ने युवक की हत्या बताया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है।
जानकारी के अनुसार नदीम (18) पुत्र हनीफ निवासी नगला रोड सिया बाग का रहने वाला था। देर शाम परिजनों को बिना बताएं घर से बाहर निकला था। जिसमें वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की जिसमें आसपास तलाश करने पर सिया बाग में खून से लथपथ नदीम का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कई संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामाकांत पाचौरी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच चल रही है। जल्दी पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। हिरासत में लिए गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया है। कुछ दूरी पर मृतक का मोबाइल भी मिला है। वहीं, पुलिस ने देर रात ही युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया शाम तक घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।