{"_id":"6afcbcc639e02f8915096098","slug":"eight-primary-health-centres-in-the-district-are-being-run-by-a-single-medical-officer-panchkula-news-c-87-1-pan1011-143785-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एक मेडिकल ऑफिसर के भरोसे चल रहे जिले के 8 प्राइमरी हेल्थ सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एक मेडिकल ऑफिसर के भरोसे चल रहे जिले के 8 प्राइमरी हेल्थ सेंटर
विज्ञापन
बढ़ रही सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या, इमरजेंसी, सर्जरी और गायनी की सुविधाएं तक नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिले के आठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) एक-एक मेडिकल ऑफिसर के भरोसे चल रहे हैं। यहां न गायनी विशेषज्ञ हैं और न ही सर्जरी के डॉक्टर। ऐसे में गंभीर बीमारियों और सर्जरी की जरूरत वाले मरीजों को सीधे सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल रेफर किया जा रहा है। दूसरी ओर सिविल अस्पताल में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ओपीडी, इमरजेंसी और ऑपरेशन थियेटर की व्यवस्था भी डीएनबी डॉक्टरों के भरोसे है। इसका सबसे ज्यादा असर मदर एंड चाइल्ड हेल्थ (एमसीएच) विंग पर पड़ रहा है।
जिले में दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालका और रायपुररानी तथा आठ पीएचसी हंगोला, पिंजौर, नानकपुर, बरवाला, ओल्ड पंचकूला, मोरनी हिल्स, कोट और सूरजपुर हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रत्येक पीएचसी पर एक मेडिकल ऑफिसर तैनात है। यही डॉक्टर ओपीडी, इमरजेंसी, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच और मरीजों को रेफर करने की जिम्मेदारी संभालता है। कई बार एक डॉक्टर को दिनभर में 100 से अधिक मरीज देखने पड़ते हैं।
पिंजौर, रायपुररानी और मोरनी क्षेत्र में गायनी और सर्जरी की पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। गर्भवती महिलाओं की सामान्य जांच तो पीएचसी पर हो जाती है, लेकिन प्रसव में परेशानी या ऑपरेशन की जरूरत पड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल भेजना पड़ता है। रायपुररानी, कालका और पॉलीक्लिनिक में गायनी सुविधा होने के बावजूद जटिल मामलों को एमसीएच भेजा जाता है।
विज्ञापन
एमसीएच में रोजाना 125 से 250 गायनी ओपीडी और हर महीने औसतन 300 से 350 डिलीवरी हो रही हैं। 200 बेड के इस अस्पताल में एक गायनी डॉक्टर को प्रतिदिन 80 से 100 मरीज देखने पड़ रहे हैं। ओपीडी में पर्ची बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक दो से तीन घंटे लग रहे हैं। अल्ट्रासाउंड और अन्य जांचों के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। सर्जरी के मरीजों को ऑपरेशन के लिए कई दिन बाद की तारीख मिल रही है।
पहाड़ी क्षेत्र मोरनी और रायपुररानी में सड़क हादसों के बाद घायलों को नजदीकी पीएचसी में पर्याप्त उपचार नहीं मिल पाता। सर्जन, एनेस्थेटिस्ट और जरूरी उपकरणों की कमी के कारण गंभीर घायलों को सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाने में एक से डेढ़ घंटे लग जाते हैं।
कोट
पीएचसी में गायनी और सर्जरी विशेषज्ञ होने चाहिए। छोटी-बड़ी बीमारी के लिए पंचकूला जाना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों खर्च होते हैं।-स्थानीय निवासी प्रेमलता
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को एक से डेढ़ घंटे तक शहर पहुंचने का इंतजार करना पड़ता है। इससे परेशानी और बढ़ जाती है। आसपास कम से कम 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, जरूरी जांच और प्राथमिक उपचार की सुविधा होनी चाहिए।- नत्थू लाल, ग्रामीण
हर पीएचसी में कम से कम दो डॉक्टरों की तैनाती होनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, सामान्य प्रसव और आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिले। साथ ही एंबुलेंस और जरूरी उपकरण उपलब्ध हों। -विदिशा कुमारी, ग्रामीण
आधिकारिक कोट
जिला स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि पीएचसी में मेडिकल ऑफिसर मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरत के अनुसार बड़े अस्पताल में भेजते हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं और इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।