{"_id":"609fecb68ebc3e8db97d2a38","slug":"man-attempted-to-molest-a-girl-in-paratapur-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस : मेरठ के परतापुर में सिपाही के दोस्त ने बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस : मेरठ के परतापुर में सिपाही के दोस्त ने बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा
Sat, 15 May 2021 09:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 15 May 2021 09:15 PM IST
सार
आरोप है कि इसी दौरान सुरेंद्र ने कमरे में सो रही नौ साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची का शोर सुनकर मेहमान जाग गए और उन्होंने सुरेंद्र को रंगे हाथ दबोच लिया
विज्ञापन
Rape With Child
विस्तार
परतापुर टीपी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बरात में सिपाही के साथ आए दोस्त ने नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। दसके बाद गुस्साए मेहमानों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की शादी यूपी पुलिस के कांस्टेबल के साथ तय हुई थी। शुक्रवार को युवती की बारात आई थी। बताया जाता है कांस्टेबल दूल्हे का एक अन्य कांस्टेबल दोस्त सरूरपुर निवासी सुरेंद्र को भी अपने साथ बरात में लाया था। रात को शादी की रस्में पूरी होने के बाद सभी लोग सो रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान सुरेंद्र ने कमरे में सो रही नौ साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची का शोर सुनकर मेहमान जाग गए और उन्होंने सुरेंद्र को रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सुरेंद्र को जमकर पीटा। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
आरोपी सुरेंद्र को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर टीपी नगर रघुराज सिंह ने बताया कि बच्ची की मां ने आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।