मामा ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म, वीडियो देख पति ने दिया तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में लिसाड़ीगेट क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने अपने सगे मामा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी ने विवाहिता की वीडियो क्लिप बनाकर उसके पति को दिखा दी। जिसके बाद पति ने विवाहिता को तलाक दे दिया। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ लिसाड़ीगेट थाने में पहुंचकर आरोपी मामा और मौसी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
लिसाड़ीगेट क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला की शादी चार माह पहले गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि चार मार्च को वह अपनी ससुराल से लिसाड़ीगेट क्षेत्र में अपने मायके गई थी। उस समय महिला का पिता नागपुर गया हुआ था। आरोप है कि तभी विवाहिता की मौसी घर पहुंची और कहने लगी कि उन्हें राजस्थान में एक धार्मिक स्थल जाना है। जिसके बाद विवाहिता को उसकी मां ने अपनी बहन के साथ भेज दिया।
विवाहिता का आरोप है कि उसकी मौसी और ढिबाई नगर निवासी मामा उसे बाइक से गाजियाबाद ले गये। जिसके बाद मौसी अपने बच्चे को बीमार बताकर घर लौट आई और मामा विवाहिता को ट्रेन में बैठाकर इलाहाबाद ले गया।
वीडियो बना पति को दिखाई
आरोप है कि विवाहिता की ज्वैलरी कब्जाकर उसे एक होटल में रखा और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी चाकू लेकर धमकी देता, पीड़िता ने वहां से भागने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे रात में निर्वस्त्र हालत में कमरे में रखा। इस दौरान आरोपी ने वीडियो क्लिप बना ली।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी से कुछ कहा तो वीडियो क्लीपिंग को वह तेरे पति को दिखाकर नेट पर डाल देगा। साथ ही उसके भाई की भी हत्या करने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो क्लीपिंग उसके पति को मुरादनगर पहुंचकर दिखा दी। जिसके बाद पति ने विवाहिता को तलाक दे दिया। एसओ लिसाड़ीगेट धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी मौसी के खिलाफ साजिश की धारा में और आरोपी मामा नईमुद्दीन के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/