{"_id":"5dc8729c8ebc3e5b516de852","slug":"makhdoompur-ganga-mela-mawana-news-mrt4529618181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी खुशहाली की मन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी खुशहाली की मन्नत
विज्ञापन
मखदूमपुर मेले में स्नान करती महिला श्रद्धालु।
- फोटो : MAWANA
सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी खुशहाली की मन्नत
हस्तिनापुर। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए मखदूमपुर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। रविवार सुबह हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त में गंगा स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगी।
मखदूमपुर गंगा घाट पर जिला पंचायत के तत्वाधान में कार्तिक गंगा स्नान मेले का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालु गंगा स्नान व दीपदान कर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए कामना करते हैं। इस मेले में दूर-दूर से ग्रामीण अपने परिवार के साथ कई दिन पहले ही पहुंच जाते हैं। यहां मेला क्षेत्र में तंबुओं का नगर बस जाता है। रविवार देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जिला पंचायत के अधिकारियों के मुताबिक अभी तक गंगा स्नान मेले मे श्रद्धालुओं की संख्या डेढ़ लाख पार कर चुकी है।
गोताखोर रहे सतर्क, एसडीएम ने दी हिदायत
गंगा घाट पर स्नान के दौरान सुरक्षा के लिए गोताखोर सतर्क रहे। जिला पंचायत और मेला प्रशासन द्वारा गहरे पानी की बेरिकेडिंग की गई है, लेकिन कुछ श्रद्धालु बेरिकेडिंग पार कर स्नान करते दिखाए दिए। गोताखोरों ने इन्हें समझाकर वापस भेजा। वहीं गंगा किनारे हो रहे कटान को देखते हुए एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव और पुलिस के आला अधिकारियों ने किनारे के पास तंबू न लगाने की हिदायत मेला प्रभारी को दी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने किनारे से तंबू हटाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
दिखाई दी अव्यवस्था
एसडीएम को निरीक्षण के दौरान महिला स्नान घाट पर अव्यवस्था दिखी। महिला श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए दो घाटों में से एक की टिन शेड गायब मिली। उन्होंने मेला प्रभारी से इसकी जानकारी ली तो उसने बताया कि श्रद्धालुओं ने टिन शेड अपने तंबू में लगा ली हैं। उन्होंने तुरंत घाट पर व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया।
कैंप का किया शुभारंभ
मेले में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सेवा शिविर का रविवार को विधायक दिनेश खटीक ने शुभारंभ किया। विधायक मां गंगा को नमन भी किया। घाटों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव, सीओ संजीव देशवाल, थानाध्यक्ष मवाना विनय कुमार आजाद, थानाध्यक्ष हस्तिनापुर धर्मेंद्र सिंह, बजरंग दल के नेता बलराज डूंगर, राजकुमार डूंगर, सौरभ शर्मा, आशु त्यागी, योगेंद्र जाटव, गोपाल शर्मा, मिलन सोम, अंकित कुमार, नितिन प्रजापति, मोनू शर्मा, अंकित निडावली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खनन करने वालों को भगाया
मवाना। गंगा में रेत खनन कर रहे लोगों को एसडीएम और सीओ ने हड़काकर भगा दिया। वहीं चार जोन में बांटकर रेत खनन रोकने लिए चार टीमें लगा दी। उल्लेखनीय है कि गंगा मखदूमपुर मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालु खनन करते हैं। इसे रोकने में पुलिस प्रशासन भी नाकाम रहता है।