फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Make a young man in unilateral love, girlfriend's father accused arrested

एकतरफा प्यार में युवक बना विलेन, युवती को पिता को दी ऐसी सजा की रूह कांप गई

Wed, 08 Mar 2017 08:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 08 Mar 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
Make a young man in unilateral love, girlfriend's father accused arrested
आरोपी गिरफ्तार

नानौता के ग्राम भोजपुर में 12 दिन पूर्व तड़केे की गई सोमपाल की हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि सोमपाल ने अपनी बेटी की शादी आरोपी से करने से इंकार कर दिया था। इसलिए आरोपी ने सोमपाल को मार डाला।

विज्ञापन


ग्राम भोजपुर में 25 फरवरी को सुबह घेर में दूध निकालने के लिए गए सोमपाल (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय सोमपाल की छोटी बेटी उसके साथ थी। जिसने आरोपियों को पहचान लिया था। परिजनों ने सोमपाल की हत्या में गांव के ही मोहर सिंह और उसके भांजे ग्राम हिम्मतनगर निवासी मोंटी उर्फ आकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार की शाम को आरोपी मोंटी उर्फ आकाश को नानौता रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक देहात रफीक अहमद के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोमपाल की बेटी से प्रेम करता था। लेकिन सोमपाल उसकी शादी उससे करने को तैयार नहीं था। सोमपाल ने अपनी बेटी की शादी कहीं और तय कर दी थी। सोमपाल को रास्ते से हटाने के लिए उसने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


उसने शादी के लिए खूब कहा, लेकिन सोमपाल नहीं माना
पुलिस पूछताछ में आरोपी मोंटी ने बताया कि वह सोमपाल की पुत्री से प्रेम करता था। उसने सोमपाल को कई बार मनाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी बात अनसुनी कर दी। उसके मना करने के बावजूद अपनी बेटी की शादी कहीं और तय कर दी। इसलिए रास्ते से हटाने के लिए उसने सोमपाल की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर दो अन्य आरोपियों को बचाने का आरोप

Make a young man in unilateral love, girlfriend's father accused arrested
पुलिस हिरासत में आरोपी

सोमपाल की पत्नी मुकेश देवी ने पुलिस पर सिर्फ मोंटी को ही हत्या करने का दोषी मानने और अन्य दो आरोपियों को बचाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा किया। मोंटी के पकड़े जाने की सूचना पर मुकेश देवी और उनकी छोटी बेटी थाने पहुंची और आरोपी की पहचान की। यहां मुकेश देवी ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को हल्के में लेकर सही कार्रवाई नहीं कर रही है। पुत्री ने भी आरोप लगाया कि हत्या के समय मौके पर तीन लोग थे जिसमें से दो हत्यारों की पहचान कर उनके नाम रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लेकिन पुलिस हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। सिर्फ मोंटी को ही दोषी मानकर चल रही है।

हमारे सामने ही मोंटी को तड़पाकर पीटो या हमें सौंप दो
नानौता। मुकेश देवी मोंटी को देखते ही तमतमा उठी। थाने पर ही रोते बिलखते हुए उसने पुलिस से आरोपी मोंटी को उनके सामने ही पिटाई करने तथा तड़पाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस नहीं पीट रही तो एक बार मोंटी को उन्हें सौंप दें। वह अपनी भड़ास निकाल लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed