फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Major, her husband, and a third person accused of dowry harassment, rape, and conspiracy to murder.

Meerut News: मेजर पति समेत तीन पर दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म और हत्या की साजिश के आरोप

Sun, 28 Jun 2026 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Major, her husband, and a third person accused of dowry harassment, rape, and conspiracy to murder.
- पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने मेजर पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
पीड़ित महिला ने शनिवार को कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में मेजर के साथ हुई थी। वर्तमान में उसके पति की तैनाती जम्मू कश्मीर में चल रही है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले एक करोड़ रुपये नकद और फॉर्च्यूनर कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। महिला ने ससुर पर भी अशोभनीय हरकत करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर ससुर ने लाइसेंसी पिस्टल मुंह में डालकर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पति ने उसके निजी फोटो सोशल मीडिया और मोबाइल से लेकर एडिट कर रिश्तेदारों व परिचितों को भेजे थे। इसके आधार पर पति ने महिला से तलाक मांगा था। आरोप लगाया कि पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सड़क दुर्घटना का रूप देकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर लग गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed