फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maize crop grown on land purchased from an American company, officials angry

Meerut News: अमेरिकी कंपनी की खरीदी जमीनों पर उगा दी मक्के की फसल, अफसर नाराज

Thu, 14 May 2026 10:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Maize crop grown on land purchased from an American company, officials angry
औद्योगिक गलियारे के फेस वन में जमीनों पर सीमांकन का कार्य करती यूपीडा (ग्रामीण)
बिजौली में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे का मामला, 20 दिन में फसल काटकर भूमि खाली करने की चेतावनी
विज्ञापन



फोटो



माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
खरखौदा/मेरठ। बिजौली में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होने वाले औद्योगिक गलियारे के पहले चरण में अमेरिकी कंपनियों की खरीदी गई जमीनों पर मक्के की फसल लहरा रही है। यूपीडा की चेतावनी के बाद भी किसानों ने उस जमीन पर फसल की बुवाई कर दी। इससे नाराज यूपीडा के अधिकारियों ने जमीन खाली करने के लिए किसानों को 20 दिन का समय दिया है।
गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे मेरठ में 500 हेक्टेयर जमीन पर औद्योगिक गलियारा विकसित होना है। इसके लिए यूपीडा ने पहले चरण में खरखौदा और बिजौली के 823 किसानों की 214 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदी है। इस भूमि पर एक सप्ताह पहले कब्जा लेकर सीमांकन का कार्य शुरू किया गया था। हालांकि सबसे पहले जमीन की बाहरी सीमा को चिह्नित कर उस पर कब्जा करना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस बीच कई विदेशी कंपनियों ने भी वहीं जमीन खरीद ली। अमेरिकी कंपनी की खरीदी गई 19 हेक्टेयर भूमि पर किसानों ने चेतावनी के बाद भी मक्का की बुवाई कर दी।अब मक्के की फसल की कटाई के लिए करीब दो माह का समय चाहिए, लेकिन यूपीडा को उक्त भूमि पर जल्द से जल्द कब्जा लेकर सीमांकन का कराना है। इसे लेकर यूपीडा ने बिजौली स्थित अंडरपास के निकट काम भी शुरू कर दिया है। जिस कृषि भूमि पर मक्का की फसल खड़ी है, उसको लेकर यूपीडा ने किसानों को चेतावनी दी है कि शीघ्र फसल काट लें, नहीं तो कंपनी को भूमि पर कब्जा दिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
गेहूं की फसल कटने पर सभी किसानों से उस भूमि पर किसी फसल की बुवाई न करने को कहा गया था। फिर भी किसानों ने मक्के की बुवाई कर दी। अब कंपनी ने जमीन खाली करने के लिए किसानों को 20 दिन का समय दिया है। राकेश मोगा, अधिशासी अभियंता यूपीडा।

औद्योगिक गलियारे के फेस वन में जमीनों पर सीमांकन का कार्य करती यूपीडा (ग्रामीण)

औद्योगिक गलियारे के फेस वन में जमीनों पर सीमांकन का कार्य करती यूपीडा (ग्रामीण)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed