{"_id":"5ade3db34f1c1b320a8b6212","slug":"mahila-ki-hatya-me-teen-aaropi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या में पति समेत तीन आरोपी जेल गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या में पति समेत तीन आरोपी जेल गए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शोभापुर गांव में पिछले माह हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार शोभापुर गांव निवासी प्रवीण कुमार पुत्र वीर सिंह की पत्नी बबली उर्फ विमलेश (40) काफी समय से मानसिक रूप से बीमार थी। गत 26 मार्च की शाम बबली घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ पड़ी मिली थी। महिला की गर्दन व पेट पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बबली के भाई फूलचंद ने अपने जीजा प्रवीण, बबली के देवर प्रमोद व ससुर वीर सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार तीनों आरोपियों को सोमवार को मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाइवे से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
पहले किया था मारने का प्रयास
इंस्पेक्टर ने बताया कि एक साल पूर्व भी महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया था कि उक्त आरोपियों ने बबली को तेजाब पिलाकर जान से मारने का प्रयास किया। मामले में तहरीर दी गई थी और केस भी दर्ज हुआ था। पूरे प्रकरण की जांच के बाद ही अब आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई है।