{"_id":"57f15df74f1c1bd31c574acb","slug":"mahila-ke-saath-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का अपहरण कर गैंगरेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का अपहरण कर गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Mon, 03 Oct 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी बस स्टैंड के निकट शनिवार देर रात एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे दो युवकों ने अगवा कर लिया। आरोप है कि मढियाई के जंगल में उससे गैंगरेप किया। महिला ने कोतवाली में एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है।
जानी थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला शनिवार को एक हकीम के यहां दवा लेने आई थी। वह रात में बस स्टैंड पहुंची। आरोप है कि गाजियाबाद निवासी एक युवक और उसके साथी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। वे महिला को अगवा कर मढियाई के जंगल में ले गए। वहां दुष्कर्म किया। होश में आने पर महिला ने मामले की जानकारी पति को दी। देर रात ही दंपति ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
महिला जिस पक्ष पर गैंगरेप का आरोप लगा रही है। उस पक्ष की एक युवती से गैंगरेप के मामले में महिला का रिश्तेदार करीब तीन साल से जेल में बंद है। दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास भी चले, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। एसओ सरधना तेज सिंह यादव के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।