{"_id":"6880662876819a20df0dbef2","slug":"mahashivratri-lakhs-of-kanwariyas-offer-ganga-jal-at-augharnath-temple-amid-tight-security-2025-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sawan Shivratri 2025: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में बाबा औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक जारी, लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Shivratri 2025: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में बाबा औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक जारी, लगी लंबी कतारें
Wed, 23 Jul 2025 10:04 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 23 Jul 2025 10:04 AM IST
सार
Sawan Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर मेरठ के बाबा औघड़नाथ मंदिर में लाखों कांवड़ियों ने गंगाजल से जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
औघड़नाथ मंदिर में जल चढ़ाने पहुंचे कांवड़िए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Meerut News in Hindi: शिवरात्रि पर बाबा औघड़नाथ मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगा। इसके लिए एक यूनिट एटीएस, दो कंपनी आरएएफ, तीन कंपनी पीएसी तैनात की गई हैं। 500 पुलिसकर्मी और 500 होमगार्ड व पीआरडी के जवान भी तैनात रहेंगे।
500 सीसीटीवी कैमरों के अलावा ड्रोन कैमरों से भी मंदिर परिसर की सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी। डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मंगलवार को मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मंदिर परिसर की सुरक्षा एटीएस के कमांडो संभालेंगे। गर्भगृह, परिसर में और बाहर पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा आरएएफ और पीएसी के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। गर्भगृह में सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। 500 मीटर की परिधि में वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। मंदिर की ओर जाने वाले तीन रास्तों पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP News: दीवान पब्लिक, केएल और एमपीएस समेत मेरठ के आठ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जान लें सबके नाम

श्रद्धालुओं को अपने वाहन यहीं खड़े करने होंगे। मंदिर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से भी व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा सेना की क्यूआरटी भी ड्रोन कैमरों से निगरानी करेगी। एसएसपी ने बताया कि जलाभिषेक के लिए सुरक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ड्यूटी में लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
इन स्थानों पर की गई बैरिकेडिंग
मंदिर के आसपास ज्यादा भीड़ न हो, इसके लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। इन स्थानों से श्रद्धालुओं को पैदल ही जलाभिषेक लिए जाना होगा। वेस्ट एंड रोड स्थित बालाजी मंदिर, सकुर्लर रोड पर नैंसी चौराहा, आबूलेन शिवचौक, हनुमान चौक, दर्शन एकेडमी, रैम ऑफिसर्स मैस, गोल्डन पार्क तिराहा, दीवान पब्लिक स्कूल तिराहे पर बैरिकेडिंग कर यातायात डायवर्ट किया गया है।
मंदिर पर तैनात सुरक्षा बल
-एटीएस एक यूनिट
-आरएएफ दो कंपनी
-पीएसी तीन कंपनी
-दो एएसपी
-आठ सीओ
-15 इंस्पेक्टर
-40 सब इंस्पेक्टर
-200 कांस्टेबल
-80 महिला कांस्टेबल
-500 होगार्ड व पीआरडी के जवान