फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Magistrate recovered 10 lakh from a car during checking in Daurala of Meerut

Meerut: कार में इतनी मोटी रकम देख पुलिस हैरान, पूछताछ में नहीं मिला कोई ठोस जवाब, जल्द खुलेगा पूरा मामला

Tue, 02 Apr 2024 09:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Apr 2024 09:54 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में मजिस्ट्रेट ने चेकिंग के दौरान एक कार से 10 लाख रुपये की नगदी बरामद की। वहीं, कार सवार युवक पूछताछ में कोई ठोस जवाब नहीं दे सके।

विज्ञापन
Magistrate recovered 10 lakh from a car during checking in Daurala of Meerut
मेरठ में चेकिंग के दौरान कार से 10 लाख बरामद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के दौराला में सिवाया टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान मजिस्ट्रेट ने एक कार से 10 लाख की नगदी बरामद की। दोनों युवक टीम को नगदी से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिस पर टीम ने नगदी कब्जे में ले ली। 

विज्ञापन


मजिस्ट्रेट किशनपाल मंगलवार देर रात सिवाया टोल प्लाजा के पास पुलिस के साथ चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान टीम ने एक कार को रोका। कार में दो युवक हर्ष निवासी आदर्श नगर कॉलोनी मुजफ्फरनगर और रोहना खुर्द मुजफ्फरनगर निवासी श्याम कुमार सवार थे। टीम ने कार की पिछली सीट पर एक थैला देखा, थैले की तलाशी ली तो उसमें 10 लाख की नगदी बरामद हुईं। सभी नोट 500-500 के थे। टीम ने दोनों से नगदी को लेकर पूछताछ की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: डिप्टी CM की अमर उजाला से खास बातचीत, अखिलेश को लेकर कह दी तीखी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दोनों ने बताया कि वह पसवाड़ा से नगदी लेकर आए हैं, लेकिन पूछताछ में दोनों नगदी को लेकर कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिस पर टीम ने नगदी को कब्जे में ले लिया और मेरठ कोषागार में जमा कराया।

यह भी पढ़ें: मेरठ में BJP का मेगा रोड शो: डिप्टी CM बोले-काशी के बाद क्रांतिधरा से बने जीत का रिकॉर्ड, जीतेंगे 80 सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed