फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   maange nahi maani to nahi hone denge bjp ki baithak

मांगें नहीं मानी तो नहीं होने देंगे भाजपा की बैठक

Thu, 26 Jul 2018 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
maange nahi maani to nahi hone denge bjp ki baithak
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पउप्र में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर बुधवार को पं नानक चंद सभागार स्थित पुस्तकालय कक्ष में  बैठक आयोजित की गई। इसमें हाईकोर्ट बेंच को लेकर सुझाव लिए गए। साथ ही  28 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना व प्रदर्शन में सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती और प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए समय नहीं दिया जाता तो 11 अगस्त को पउप्र के समस्त वकील व सामाजिक संगठन भाजपा प्रदेश कार्यकारी समिति की बैठक मेरठ में नहीं होने देंगे। 
विज्ञापन

 वहीं बैठक की अध्यक्षता हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन राजेंद्र सिंह जानी व संयोजक देवकी नंदन शर्मा की। आह्वान जनसमिति के अध्यक्ष अरुण कुमार पुंडीर, नवनीत कुमार शर्मा, लिपिक अधिवक्तागण के पूर्व अध्यक्ष अनिल गुप्ता, सचिव अरविंद कुमार, युवा व्यापार मंडल के अकर्म गाजी, दस्तावेज लेख संघ के मनोज चौहान, जिला बार के अध्यक्ष राजीव नागर, महामंत्री प्रवीन सुधार, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अनिल नौसरान, भारतीय किसान यूनियन प्रवक्ता डॉ. ज्ञानेंद्र शर्मा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के विनीत शारदा, सुरभि परिवार के दिनेश तलवार, पूर्व महामंत्री केपी शर्मा, संजय शर्मा, प्रबोध शर्मा, रजतपाली वाल, नरेश प्रधान, नीरज सोम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed