फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   maa tujhe prnaam programe will start from August 13 the city will colored in patriotism

मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति के रंग में रंगेगा शहर, 13 अगस्त से होगी कार्यक्रमों की शुरूआत

Mon, 06 Aug 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 06 Aug 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
 maa tujhe prnaam programe will start from August 13 the city will colored in patriotism
Maa Tujhe Prnaam - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम का आगाज मेरठ में 10 मई को शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने से हो चुका है। जंग-ए-आजादी के वीर सपूतों को नमन करने के लिए मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान के तहत विभिन्न आयोजन होंगे। आयोजनों की शुरूआत 13 अगस्त से होगी। प्रमुख बात यह रही कि कांवड़ यात्रा के कारण रास्ते बंद होने की वजह से इस बार 15 अगस्त के बाद भी मां तुझे प्रणाम के तहत होने वाले कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा। शहरवासी 15 अगस्त के बाद भी देशभक्ति के जश्न में डूबकर खुशियां मनाएंगे।

विज्ञापन


13 अगस्त को मशहूर कवि पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा हास्य की प्रस्तुतियां देंगे। देशभक्ति के तरानों के साथ हास्य की धारा बहेगी। भैसाली मैदान में कवि सम्मेलन में पूरा शहर एक साथ आजादी के जोश में डूबी कविताओं का आनंद लेगा। 14 अगस्त को वीरांगना सम्मान समारोह होगा। 14 अगस्त को ही विशाल बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन


 

15 की सुबह होगा राष्ट्रगान

15 अगस्त की सुबह भैसाली मैदान से सामूहिक राष्ट्रगान होगा। शहर के हर चौराहे पर लोग 52 सेकेंड के लिए रुककर एक साथ राष्ट्रगान गाएंगे। 15 अगस्त की शाम को विशाल आयोजन जश्न-ए-आजादी में देशभक्ति के तरानों पर नृत्य प्रस्तुतियां होंगी। इस बार 15 अगस्त के बाद भी आयोजन होते रहेंगे। 

जश्न ए आजादी में मचेगी धूम
15 अगस्त की शाम को 'जश्न ए आजादी' का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में डांस ग्रुप देशभक्ति की थीम पर प्रस्तुति देंगे। मेरठ के अलावा पश्चिमी यूपी के डांस ग्रुप इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। विजेता, उपविजताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। 

इस प्रकार होंगे आयोजन
13 अगस्त: कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 
14 अगस्त: वीरांगना सम्मान आयोजित किया जाएगा।
14 अगस्त: को बाइक रैली होगी।
15 अगस्त: की सुबह सामूहिक राष्ट्रगान होगा।
15 अगस्त: की शाम जश्न ए आजादी मनाया जाएगा। 

 

इस संबंध में आप अधिक जानकारी के लिए 9897551109 पर संपर्क कर सकते हैं।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed