फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   maa hujhe pranaam

मां तुझे प्रणाम, पुष्पांजलि 

Tue, 09 May 2017 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 May 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
maa hujhe pranaam
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा। आजादी की जंग में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले रणबांकुरों को नमन करने के लिए 10 मई को क्रांति दिवस की सुबह 10 बजे औघड़नाथ मंदिर में विशेष पुष्पांजलि सभा का आयोजन होगा।  
विज्ञापन

हर वर्ष की तरह अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम का आगाज 10 मई को क्रांति दिवस से हो रहा है। सुबह औघड़नाथ मंदिर में शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। आप भी शहीदों को पुष्प अर्पित कर इस अभियान में शामिल हों। 10 मई से 15 अगस्त तक अमर उजाला की ओर से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इन आयोजनों के माध्यम से जंग-ए-आजादी के दीवानों को याद कर उन्हें पूरा शहर नमन करता है। 8 से अधिक वर्षों का लंबा सफर तय कर चुका मां तुझे प्रणाम का महाअभियान आप सभी के सहयोग से आगे बढ़ रहा है। इस महाभियान में शहर के हर वर्ग के व्यक्ति ने अभूतपूर्व भागीदारी निभाई है। यह अभियान सफलता के नए आयामों को छू रहा है। कवि सम्मेलन एवं मुशायरा, जश्न ए आजादी एवं 15 अगस्त की सुबह पूरा शहर एक साथ 52 सेकेंड के लिए रुककर राष्ट्रगान के माध्यम से शहीदों को नमन करता है। 
विज्ञापन


अपील 
अमर उजाला 8 वर्षों से मां तुझे प्रणाम का आयोजन कर रहा है। शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने सभी साथ पहुंचे। एडवोकेट राजपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष
 शहीदों को पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन करने का गौरव अमर उजाला के माध्यम से ही प्राप्त होता है। हर वर्ग के लोग 10 मई को सुबह 10 बजे औघड़नाथ मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे। - हरिकांत अहलूवालिया, महापौर 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। हर शहरवासी से अपील करता हूं कि परिवार के साथ 10 मई को सुबह 10 बजे शहीदों क ो नमन करने आएं। -  राजेंद्र अग्रवाल, सांसद  

शहीदों के सम्मान में होने वाली पुष्पांजलि सभा में हर साल शामिल होती हूं। इस वर्ष भी औघड़नाथ मंदिर में इस आयोजन का हिस्सा बनूंगी। - सरोजनी अग्रवाल, सपा नेत्री 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed