{"_id":"585edb404f1c1b3d77e3a509","slug":"lucknow-me-baithe-chacha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल प्रधान का बड़ा बयान, कहा- लखनऊ में बैठे चाचा शिवपाल को हैसियत...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल प्रधान का बड़ा बयान, कहा- लखनऊ में बैठे चाचा शिवपाल को हैसियत...
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Sun, 25 Dec 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार को सपा नेता अतुल प्रधान ने जनसभा का आयोजन किया। सभा में उमड़ी भीड़ से गदगद अतुल ने भाजपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि लखनऊ में बैठे चाचा इस भीड़ को देख लें। उन्हें हैसियत का अंदाजा लग जाएगा।
विज्ञापन
दादरी मार्ग पर शुक्रवार को सड़क के लोकार्पण को लेकर अतुल प्रधान और सरधना विधायक संगीत सोम के समर्थकों में टकराव के हालात पैदा हो गए थे। ऐसे में जनसभा स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। पूर्वाह्न 11 शुरू होने वाली जनसभा में अतुल प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान के साथ करीब दो बजे पहुुंचे। इस दौरान सभा स्थल समर्थकों से भर चुका था। पहले सीमा प्रधान ने अतुल द्वारा सपा के लिए की गई मेहनत मशक्कत का बखान किया। उन्होंने टिकट कटने के बाद उत्पन्न हालात में जनता से अतुल के लिए समर्थन मांगा। वहीं, अतुल ने जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि यह भीड़ बता रही है कि उनमें और किसी चिंटू मिंटू, पिंटू की हैसियत में कितना फर्क है। उन्होंने बसपा प्रत्याशी इमरान कुरैशी पर तंज कसे तो विधायक संगीत सोम के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस-प्रशासन और संगीत सोम को खुली चुुनौती दी। कहा कि विधायक समर्थकों द्वारा लगाये शिलापट को हटवा दिया जाए, वरना वह खुद हटवाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
शिलापट को रखा सुरक्षा घेरे में
पुलिस विधायक संगीत सोम समर्थकों द्वारा लगाए गए शिलापट को सुरक्षा घेरे में लिये रही। इस दौरान जिला पंचायत की तरफ से प्रस्तावित विकास कार्यों का लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने फीता काटकर किया। इनमें दादरी मार्ग और ग्राम दादरी में प्रस्तावित कन्या डिग्री कॉलेज शामिल रहे। जनसभा सकुशल संपन्न होने पर ही प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। दरअसल, शुक्रवार रात हुई घटना को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। एसडीएम, एसपी देेहात, सीओ और इंस्पेक्टर से लेकर अन्य आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान हालात बिगड़ने की आशंका के चलते भारी फोर्स तैनात रहा। खुफिया विभाग के अधिकारी भी चौकस रहे। वे समय-समय पर लखनऊ में बैठे आला अधिकारियों को जानकारी देते रहे। सीओ सरधना सीपी सिंह का कहना है कि पुलिस-प्रशासन ने अपनी तरफ से पूरी चौकसी बरती। इससे सब कुछ सामान्य रहा।
विज्ञापन