फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lovers took poison in hotel

होटल में प्रेमी युगल ने जहर खाया, हालत गंभीर

Sun, 12 Sep 2021 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
lovers took poison in hotel
होटल में प्रेमी युगल ने जहर खाया, हालत गंभीर
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड पर सोतीगंज स्थित एक होटल में शनिवार को एक प्रेमी युगल ने आपस में हुई कहासुनी के बाद जहर का सेवन कर लिया। होटल कर्मचारियों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन भी मौके पर पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए देहरादून ले गए।
मुजफ्फरनगर निवासी विशाल मलिक और चंदौली की युवती के बीच हरिद्वार में पढ़ाई के दौरान प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। शुक्रवार देर रात प्रेमी युगल ने सोतीगंज स्थित होटल में कमरा बुक किया था। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ने शनिवार को जहर का सेवन कर लिया। होटल कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। विशाल के परिजन अस्पताल पहुंचे और दोनों को देहरादून स्थित जौली ग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती कराने की बात कहकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मीमो देहलीगेट थाने पहुंचा। जिसके बाद सदर थाना पुलिस को जानकारी दी गई। सदर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची, तब तक प्रेमी युगल को परिवार के लोग ले जा चुके थे। अब इस मामले की सदर पुलिस जांच करने में जुटी। पता चला है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिजनों ने इनकार कर दिया था। इसको लेकर दोनों परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही भी आई सामने
अस्पताल से मीमो थाने में जाने के बाद सदर थाने की फैंटम मौके पर पहुंच गई थी। प्रेमी युगल का इलाज चल रहा था और परिवार के लोगों से बातचीत भी कर रहे थे। जबकि जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना था कि दोनों के शरीर में जहर काफी फैल गया था, जिसके चलते दोनों की हालात गंभीर बताकर उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने की बात कही थी।
परिवार के लोग देहरादून में भर्ती कराने की बात कहकर ले गए। उधर, फैंटम पर सिपाही तो अस्पताल पहुंच गए, लेकिन सदर थाने से जीप देरी से अस्पताल पहुंची, तब तक युगल को परिवार वाले ले जा चुके थे। देर रात तक इंस्पेक्टर ने होटल में जाकर भी जांच करना मुनासिब नहीं समझा है। इंस्पेक्टर कहते है कि अभी होटल का नाम नहीं पता चल सका है।

होटल संचालक ने नहीं दी सूचना
एसपी सिटी विनीत भटनागर को इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली। एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर सदर से घटना के बारे में पूछा। एसपी सिटी का कहना है कि होटल मालिक और संचालक से पूछा जाएगा कि उसने थाना पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी। युगल के परिवार के नंबर जिला अस्पताल से पुलिस लेकर मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed