फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lovers couple committed suicide by poison, and police is engaged in investigation

यूपी: लॉज में प्रेमी युगल की लाश देख उड़े अफसरों के होश, जहर खाकर दी जान

Wed, 05 Sep 2018 02:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 05 Sep 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
Lovers couple committed suicide by poison, and police is engaged in investigation
फाइल फोटो

प्यार में अपनी एक नई दुनिया बसाने के लिए घर से फरार हुए प्रेमी युगल ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी-प्रेमिका के अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण इलाके में सनसनी फैल गई है। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


मुज़फ्फरनगर में मीरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युगल करीब एक सप्ताह पहले गांव छोड़कर फरार हो गए थे। खबर मिल रही है कि घर से भागे प्रेमी युगल ने बुधवार को कानपुर जनपद में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी-प्रेमिका के अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने की वजह से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटे हुए है।

विज्ञापन

मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी आबिद पुत्र लतीफ (उम्र करीब 30 वर्ष) का अपने ही गांव की करीब 20 वर्षीय ललिता पुत्री सोमपाल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आबिद की करीब 8 साल पहले शादी हो चुकी थी और उसके 2-3 बच्चे भी बताए जा रहे हैं, जबकि ललिता अभी तक अविवाहित थी। 30 अगस्त को दोनों घर से फरार हो गए थे। 

बताया जा रहा है कि बीती रात दोनों ने कानपुर जनपद में किसी लॉज में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के अनुसार दोनों पिछले कई घंटों से कमरे में कैद थे। जब उनके कमरे में कोई हलचल नहीं हुई और कई घंटों तक दोनों कमरे से बाहर भी नहीं निकले तो लॉज के कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो दोनों मृत अवस्था में पड़े मिले। मीरापुर थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने घटना की पुष्टि की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed