यूपी: लॉज में प्रेमी युगल की लाश देख उड़े अफसरों के होश, जहर खाकर दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार में अपनी एक नई दुनिया बसाने के लिए घर से फरार हुए प्रेमी युगल ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी-प्रेमिका के अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण इलाके में सनसनी फैल गई है। जानिए पूरा मामला।
मुज़फ्फरनगर में मीरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युगल करीब एक सप्ताह पहले गांव छोड़कर फरार हो गए थे। खबर मिल रही है कि घर से भागे प्रेमी युगल ने बुधवार को कानपुर जनपद में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी-प्रेमिका के अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने की वजह से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटे हुए है।
मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी आबिद पुत्र लतीफ (उम्र करीब 30 वर्ष) का अपने ही गांव की करीब 20 वर्षीय ललिता पुत्री सोमपाल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आबिद की करीब 8 साल पहले शादी हो चुकी थी और उसके 2-3 बच्चे भी बताए जा रहे हैं, जबकि ललिता अभी तक अविवाहित थी। 30 अगस्त को दोनों घर से फरार हो गए थे।
बताया जा रहा है कि बीती रात दोनों ने कानपुर जनपद में किसी लॉज में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के अनुसार दोनों पिछले कई घंटों से कमरे में कैद थे। जब उनके कमरे में कोई हलचल नहीं हुई और कई घंटों तक दोनों कमरे से बाहर भी नहीं निकले तो लॉज के कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो दोनों मृत अवस्था में पड़े मिले। मीरापुर थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने घटना की पुष्टि की है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/