फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lover couple committed suicide by hanging in Meerut and both wanted to marry

मोहब्बत का अंत: मांग में सिंदूर भरा, एक-दूजे को मिठाई खिलाई, फिर दोनों ने उठाया खौफनाक कदम, करना चाहते थे शादी

Mon, 25 Dec 2023 01:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 Dec 2023 01:44 PM IST
सार

Meerut Suicide Case : एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हुआ है। प्रेमी ने पहले प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और फिर दोनों ने एक-दूजे को मिठाई खिलाई। इसके बाद दोनों ने मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन
Lover couple committed suicide by hanging in Meerut and both wanted to marry
प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह महीने पहले शुरू हुई मनीष (24) और राखी चौहान (21) की प्रेम कहानी का इतना दुखद अंत होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। मनीष का अपनी पत्नी से तलाक का मुकदमा चल रहा था। राखी के परिवार वालों को दोनों का बात करना पसंद नहीं नहीं था। मनीष और राखी को जब लगा कि परिवार वाले उनकी शादी नहीं होने देंगे तो उन्होंने आखिरी फैसला ले लिया। तय कर लिया कि साथ जी नहीं सकते तो मर जाएंगे। 

विज्ञापन


तयशुदा प्लानिंग के तहत शनिवार रात को 10 बजे दोनों बाइक पर निकले और जंगल में पहुंच गए। मनीष ने राखी की मांग भरी, मिठाई खिलाई और नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के शव एक साथ लटके देखकर हर कोई यही बोला कि ये कैसी मोहब्बत है। ऐसा नहीं करना चाहिए था।

विज्ञापन

मेरठ में बहसूमा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मनीष की बहन की शादी रामराज निवासी विनोद कुमार से हुई थी। छह महीने पहले मनीष बहन के घर मकान का निर्माण कराने आया था। मनीष खेती कर रहा था। उसका पड़ोस में रहने वाली दसवीं पास राखी चौहान से प्रेम-प्रसंग हो गया। मनीष की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी, लेकिन उसका अब तलाक का मुकदमा चल रहा था। दोनों के प्रेम-प्रसंग की परिजनों को जानकारी हो गई थी।

बताया गया कि राखी के परिवार वालों को ये रिश्ता पसंद नहीं था। दोनों को लगा कि एक साथ नहीं रह पाएंगे तो शनिवार को वे बाइक से निकल गए। राखी ने रात को साढ़े 10 बजे बहन के मोबाइल पर मैसेज किया कि वह आत्महत्या कर रही है। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिवार वाले राखी की तलाश में जुटे थे लेकिन, कहीं पता नहीं चला।

विज्ञापन

रविवार दोपहर दोनों के शव समाना गांव निवासी परविंदर के गन्ने के खेत में नीम के पेड़ पर लटके मिले। पुलिस ने मौके पर मिली बाइक के नंबर के आधार पर जानकारी निकाली तो वह लश्कर के युवक के नाम पर निकली। जिसके बाद पता चला कि मृतक मनीष और युवती रामराज निवासी राखी चौहान है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनीष के बहनोई विनोद ने तहरीर दी है कि दोनों फोन पर बात करते थे, शनिवार रात को दोनों घर से चले गए और आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें: UP Police Bharti : सिपाही भर्ती को लेकर जयंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र, युवाओं के लिए रखी ये बड़ी मांग

सिंदूर की डिब्बी और मिठाई का डिब्बा पड़ा मिला
मौका-ए-वारदात पर सिंदूर की डिब्बी पड़ी हुई थी। राखी की मांग में सिंदूर भरा था। मनीष के अंगूठे पर लगा सिंदूर बता रहा था कि उसने पहले राखी की मांग में सिंदूर भरा होगा। मौके पर मिठाई का डिब्बा भी मिला, जिससे साफ है कि सिंदूर लगाने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई होगी। बाइक खड़ी करने के बाद दोनों ने एक ही रस्सी को पेड़ की डाल पर डालकर दो फंदे बनाए। एक-दूसरे से लिपटकर बाइक को पैर से नीचे गिरा दिया और फंदों पर लटक गए।

यह भी पढ़ें: बल्लेबाजी करते हुए हार्ट अटैक: जवान बेटे की मौत से टूटा कहर, सदमे में पत्नी, पांच साल पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed