फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहब्बत की दास्तां सुन पसीज गए थानेदार साहब, मस्जिद में हुआ निकाह, देखें तस्वीरें

Sat, 13 May 2017 12:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 13 May 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
Love story of Mohabbat's Dastaan, after reconciliation in police station, the marriage in the mosque
युवती ने थाने में सुनाई अपने प्यार की कहानी

रिश्तेदार युवक से प्यार हुआ तो लड़की पक्ष ने एतराज किया। लड़की पर बंदिशें लगाई। शुक्रवार को लड़की प्रेमी के घर पहुंची। नाराज लड़की पक्ष ने हमला बोल दिया। प्रेमी भी घायल हो गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, लेकिन युवती ने थाने जाकर अपने प्यार की कहानी पुलिस को बताई। पुलिस भी पसीज गई। पुलिस की मध्यस्ता से दोनों पक्षों में सुलह करा दोनों का निकाह करा दिया गया।

Love story of Mohabbat's Dastaan, after reconciliation in police station, the marriage in the mosque
आखिर हो ही गया प्रेमी युगल का निकाह

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के हुंमायू नगर निवासी सलाउद्दीन (26) और उसके पड़ोस में रहने वाली उसकी खाला की बेटी गुलबहार (20) के बीच रिश्तेदारी के नाते आना जाना था। इसी बीच दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। बकौल सलाउद्दीन गुलबहार के परिजनों को उनका रिश्ता पसंद नहीं था। शुक्रवार शाम को अपने परिजनों के रवैये से आहत गुलबहार सलाउद्दीन के घर पहुंच गई और उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।

Love story of Mohabbat's Dastaan, after reconciliation in police station, the marriage in the mosque
बाद में दोनों का निकाह हो गया

आरोप है कि इससे गुस्साए गुलबहार के परिजनों ने सलाउद्दीन के परिजनों पर हमला बोल दिया। सलाउद्दीन और गुलबहार का भाई सद्दाम घायल हो गए। किसी ने यूपी 100 को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची वह सलाउद्दीन सहित दोनों पक्ष के चार लोगों को थाने ले आई। पुलिस मारपीट का मामला दर्ज करने ही वाली थी कि गुलबहार थाने पहुंच गई। उसने अपने और सलाउद्दीन के प्यार के बारे में बताया। उसने बताया कि दोनों निकाह कर एक साथ रहना चाहते हैं लेकिन उसके घर वाले इस रिश्ते को मंजूर नहीं कर रहे। उसने पुलिस को बालिग होने का प्रमाण भी दिखाया। इस बीच दोनों पक्ष के परिजन भी थाने पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Love story of Mohabbat's Dastaan, after reconciliation in police station, the marriage in the mosque
आखिर हो ही गया प्रेमी युगल का निकाह

थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार के अनुसार थाने में दोनों पक्षों में सुलह हो गई। बच्चों की खुशी देख दोनों पक्ष दोनों के निकाह को भी रजामंद हो गए। थाने में ही गोला कुंआ की आयशा मस्जिद के इमाम मरगूब रहमान और समाज के कुछ गणमान्य लोगों को थाने बुलाया और कागजी कार्रवाई पूरी कर मौलवी के साथ निकाह कराने को भेज दिया।

विज्ञापन
Love story of Mohabbat's Dastaan, after reconciliation in police station, the marriage in the mosque
प्रेमी युगल का निकाह

वहीं देर रात मौलवी ने दोनों पक्षों और कुछ समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में मस्जिद परिसर में दोनों का निकाह करा दिया। निकाह के बाद सलाउद्दीन और गुलबहार बेहद खुश थे। सलाउ्दीन के सिर में चोट लगी थी। उसने कहा कि उसे सालों बाद अपनी मंजिल मिली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed