फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रसोई में विवाद के बाद चाकू छीना, गला दबाया और फिर.., आरोपी शमशाद ने खोला मां-बेटी की हत्या का घिनौना राज

Sat, 25 Jul 2020 09:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Jul 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
Love jihad case in meerut, accused Shamshad tells the truth in mother-daughter murder case in meerut
प्रिया व बेटी के साथ शमशाद, लाल घेरे में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पूछताछ में आरोपी शमशाद ने धर्म छिपाकर दोस्ती, दुष्कर्म और फिर शादी के बाद मां बेटी की बेरहमी से की गई हत्या का पूरा सच बयान किया। उसने बताया कि कैसे रसोई में हुए विवाद के बाद उसने प्रिया से चाकू छीना और तब तक उसका गला दबाए रखा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। आगे तस्वीरों में जानिए शमशाद के मुताबिक क्या था इस पूरे घटनाक्रम का खौफनाक सच: -


 
Love jihad case in meerut, accused Shamshad tells the truth in mother-daughter murder case in meerut
प्रिया के साथ शमशाद - फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से बिहार निवासी शमशाद पिछले कुछ समय से वह मेरठ में रह रहा था। यहां उसने सोशल मीडिया के जरिए नाम और धर्म बदलकर ब्यूटी पार्लर चलाने वाली सिंगल माॅम प्रिया से दोस्ती की।

शमशाद ने प्रिया को अपना नाम अमित गुर्जर बताया था लेकिन प्रिया को उसके झूठ की भनक तक नहीं लग सकी और वह शमशाद के प्रेमजाल में फंसती चली गई।

 
Love jihad case in meerut, accused Shamshad tells the truth in mother-daughter murder case in meerut
शमशाद के साथ प्रिया - फोटो : अमर उजाला

हत्यारोपी शमशाद ने पूछताछ में बताया कि शमशाद पहले से शादीशुदा था और उसकी पत्नी बिहार में रह रही थी। लेकिन इधर पहले से एक बेटी की मां प्रिया ने शादी का दबाव बनाया तो शमशाद ने उससे शादी कर ली।

शादी हो जाने के बाद प्रिया को जब शमशाद की हकीकत मालूम चली तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई। प्रिया की सहेली चंचल के मुताबिक प्रिया के विरोध जताने पर शमशाद उससे मारपीट करने लगा था। इसे लेकर लंबे समय से दोनों की बीच विवाद चल रहा था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Love jihad case in meerut, accused Shamshad tells the truth in mother-daughter murder case in meerut
शमशाद के साथ प्रिया और बेटी - फोटो : अमर उजाला

छह माह पहले शमशाद की पहली पत्नी भी जब भूड़बराल पति के घर रहने आ गई तो परिवार में तकरार बढ़ने लगी। मकान और अन्य संपत्ति पर एक तरफ जहां पहली पत्नी अपना हक जताती थी। वहीं, प्रिया उसे अपने नाम कराना चाहती थी।

रजिस्ट्री के तीन लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ, जिस पर शमशाद ने प्रिया के साथ पहले दिन बेरहमी से मारपीट की। लेकिन प्रिया को शायद ही इस बात का अंदाजा हो कि शाम तक उनकी मौत निश्चित है।

विज्ञापन
Love jihad case in meerut, accused Shamshad tells the truth in mother-daughter murder case in meerut
प्रिया और शमशाद - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पूछताछ में शमशाद ने बताया कि रात दस बजे का समय था। प्रिया रसोई में सब्जी काट रही थी, तभी रुपयों को लेकर फिर से दोनों में कहासुनी हो गई।

विवाद के बीच मारपीट और छीनाझपटी में शमशाद के हाथ में चाकू लग गया। उसके बाद शमशाद ने दीवार से सटाकर प्रिया का तब तक गला दबाए रखा, जब तक कि उसकी सांसे नहीं थम गई। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed