लव जिहाद बताकर बजरंग दल का बखेड़ा, छात्राओं के साथ दो युवकों को दबोचा और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कंकरखेड़ा में लव जिहाद का शोर मचाकर बखेड़ा कर दिया। आरोप लगाया कि दूसरे वर्ग के दो युवक दो छात्राओं को बहला फुसलाकर लाए थे, जो दोनों को कहीं ले जाने की फिराक में थे। लोगों ने शक होने पर दोनों को पकड़ लिया। पिटाई के बाद दोनों युवकों को पुलिस को सौंप दिया। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को हिदायत देकर छोड़ दिया।
मामला सोमवार दोपहर का है। कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे दो युवक और दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े थे। जिन्हें देखकर आते जाते लोग उनकी चर्चा कर रहे थे। दोनों छात्राएं कंकरखेड़ा की एक कॉलोनी की निवासी हैं और स्थानीय स्कूल में पढ़ती हैं। लोगों ने संदिग्ध मानकर इन्हें पकड़ लिया और बजरंग दल को सूचना दे दी। सूचना पर बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर, दुष्यंत रोहटा, नवाब सिंह लखवाया आदि समर्थकों के साथ पहुंच गए। दोनों युवकों ने कलावा बांध रखा था। जिसके बाद नाम पूछे तो दोनों सकपका गए। इनके मोबाइल चेक किए गए तो उसमें अश्लील फोटो थे। जिसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया।
यह भी पढ़ें: लव जेहाद को लेकर घंटों बखेड़ा, कोर्ट मैरिज के लिए कचहरी आए 'प्रेमी जोड़े' को पकड़ा
सूचना पर पहुंची कंकरखेड़ा पुलिस दोनों युवक व छात्राओं को थाने ले आई। पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह लव जिहाद का मामला है। दोनों युवक इन छात्राओं को बहला फुसलाकर लाए हैं। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो इसकी जिम्मेदार पुलिस होगी। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बीपी राणा का कहना है कि युवकों से पूछताछ करने के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया है। दोनों छात्राओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जांच में लव जिहाद जैसा मामला नहीं था।
एक छात्रा के पास था स्कूल बैग
इस दौरान एक छात्रा के पास स्कूल बैग भी था। हंगामा होने पर छात्रा बैग से चेहरा छिपाती रही। छात्रा ने मौके पर ही कहा कि युवकों ने अपना नाम व पता गलत बताया। जिसके बाद कुछ लोगों ने युवकों की पिटाई की थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/