फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, case of love jihad has emerged in Western UP and Police are investigating

लव जेहाद को लेकर घंटों बखेड़ा, कोर्ट मैरिज के लिए कचहरी आए 'प्रेमी जोड़े' को पकड़ा

Wed, 06 Feb 2019 07:12 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Feb 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, case of love jihad has emerged in Western UP and Police are investigating
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र का एक गांव निवासी युवती को शाहपुर क्षेत्र के दूसरे समुदाय का युवक नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाकर भगाकर ले आया। बुधवार को दोनों कोर्ट मैरिज करने कचहरी पहुंचे, जहां से पुलिस ने युवती को पकड़ लिया, जबकि आरोपी फरार हो गया। घटना को लव जिहाद बताकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घंटों हंगामा किया। पुलिस युवती के बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर शहर का है।

विज्ञापन


शाहपुर क्षेत्र के गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक काफी समय से खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव के पास एक फैक्ट्री में काम करता था। आरोप है कि युवक ने अपना नाम सोनू बताकर दूसरे समुदाय की युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। तीन दिन पूर्व आरोपी युवती को उसके घर से भगा लाया, जिसके खिलाफ युवती के परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है। बुधवार को आरोपी युवती को कोर्ट मैरिज के लिए कचहरी लेकर पहुंचा, जहां कवाल कांड के चलते मुस्तैद खड़े इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने संदिग्ध हालात में देखकर रोक लिया। पुलिस पूछताछ से डरकर आरोपी युवती को वहीं छोड़कर फरार हो गया, जिसके बाद युवती को महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता महिला थाने जा पहुंचे और मामले को लव जिहाद का बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, युवती बरामदगी की सूचना पर खरखौदा से उसके परिजन भी यहां आ गए। पुलिस अब युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।

इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि युगल को संदिग्ध हालात में घूमते देख रोकने पर युवक भाग खड़ा हुआ, जिसके बाद युवती को महिला थाने भेज दिया गया था। जांच के बाद अफसरों के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed