{"_id":"689b614afe723f8ffc07ff29","slug":"love-for-the-country-spread-through-the-colors-of-rangoli-meerut-news-c-72-1-mrt1063-138656-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली में बिखेरा देशभक्ति का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली में बिखेरा देशभक्ति का रंग
विज्ञापन
- सीसीएसयू में हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के कार्यक्रमों की शृंखला में मंगलवार को तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभागियों ने देशभक्ति का रंग बिखेरा। कार्यक्रम संयोजक प्रो. अलका तिवारी ने बताया कि रंगोली कला, संस्कृति और रचनात्मकता का एक जीवंत उत्सव है। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. केके शर्मा ने कहा कि रंगोली पारंपरिक भारतीय कला समृद्धि और आनंद का प्रतीक है जो किसी भी अवसर पर उत्सव का माहौल बनाती है इसी के तहत हर घर तिरंगा अभियान पर विद्यार्थियों ने तिरंगे पर आधारित सुंदर रंगोली बनाई और रंगोली मे तिरंगे को महत्व व सम्मान प्रदान करने के साथ-साथ रंगोली के माध्यम से देश के शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम में प्रो. नीलू जैन गुप्ता, अध्यक्ष साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद व बिंदू शर्मा समन्वयक (महिला शक्ति केंद्र) मौजूद रहीं।