फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brothers to killed sister, mother and daughters take out dead body from burning pyre

भाईयों ने सगी बहन को मार डाला, मां-बेटियों ने जलती चिता से निकाला शव

Wed, 27 Dec 2017 11:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 27 Dec 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
Brothers to killed sister, mother and daughters take out dead body from burning pyre
युवती का फाइल फोटो और उसकी बड़ी बहन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक ऐसा दर्दनाक मामला सामने आया, जिसे जानकर आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन यह सच है कि संपत्ति विवाद में मां का साथ देने पर युवकों ने अपनी सगी बहन को जहर देकर मार डाला और चुपचाप श्मशान घाट ले जाकर उसके शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की बहनों ने श्मशान घाट पहुंचकर जली चिता से बहन का शव निकाल कर पुलिस को सूचना दी। इसमें दो बहनों के हाथ आग से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। मृतका के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया। बाद में इस संबंध में मां ने अपने तीन बेटों के खिलाफ तहरीर दी। 

विज्ञापन


पढ़ें : मसूरी में New Year से पहले मस्ती करने का था प्लान, पहुंच गए जेल
विज्ञापन


मृतक कविता (28) पुत्री स्वर्गीय जयपाल सिंह बड़ौली रोड गली नंबर एक की रहने वाली है। उसकी शादी 2008 में लोनी जनपद गाजियाबाद निवासी देवेंद्र के साथ हुई । शादी के कुछ दिन बाद से ही पति के साथ विवाद हो गया और वह अपने मां नत्थो देवी के पास बड़ौत में रहने लगी । अब उसके एक बेटी भी है। इसी बीच नत्थो देवी का अपने तीन बेटों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो गया और वे जबरन नत्थो देवी पर जमीन बेचने का दबाव बनाने लगे, लेकिन कविता ने इसका विरोध किया। तीनों भाइयों ने कई बार अपनी बहन को ले जाकर उसे यातनाएं भी दी, लेकिन विवाद नहीं सुलझा और बहन लगातार अपने भाइयों का विरोध करती रही। सोमवार को उसके तीनों भाई बड़ौत में उनके पास पहुंचे और बहन को मिठाई में मिलाकर जहरीला पदार्थ खिला दिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसकी मां उसे अस्पताल लेकर जाने लगी, लेकिन उन्होंने उसे भी रोकने का प्रयास किया। बाद में मां बेटी कविता को निजी अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद तीनों भाई अस्पताल पहुंचे और मृतक बहन के शव को उठाकर तुरत फुरत में श्मशान घाट पहुंच गए। मां ने इसकी सूचना अपनी तीन अन्य बेटियों को दी। सूचना पर उसकी अन्य तीनों बेटियां भी श्मशान घाट पहुंच गई, लेकिन तब तक भाइयों ने कविता को चिता पर लेटाकर आग लगा दी। तीनों बहनों ने साहस कर जलती चिता से कविता के शव को खींचकर बाहर निकाला। इसमें तीनों बहन सुषमा, सुमन व कुसुम झुलस गया। इसकी सूचना पुलिस को दी । इसी बीच तीनों भाई वहां से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक कविता के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। इसके बाद तीनों बेटियों के साथ मृतका की मां ने कोतवाली में हंगामा किया। इस मामले में मां ने अपने तीनों के बेटों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed