फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lotus tricolor rally awakens the feeling of patriotism: Rajendra Agarwal

कमल की तिरंगा रैली से जागृत होती है देशभक्ति की भावना : राजेंद्र अग्रवाल 

Mon, 16 Aug 2021 09:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Aug 2021 09:02 PM IST
सार

तिरंगा पदयात्रा के दौरान हजारों की संख्या में युवा शक्ति ने भारत माता के जयघोष के नारे लगाए। पुलिस-प्रशासन के लोगों ने भी जनसैलाब को नियंत्रित करने के लिए मेहनत की। करीब 3 किलोमीटर तक तिरंगा पदयात्रा के सफर में कमलदत्त शर्मा के साथ हजारों युवाओं ने एक साथ कदमताल किया।

विज्ञापन
Lotus tricolor rally awakens the feeling of patriotism: Rajendra Agarwal
tiranga yatra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि शहीदों को याद करना ही नहीं बल्कि उनकी देश पर बड़ी कुर्बानी के लिए पूजा जाना चाहिए। देश पर मर मिटने वालों का कोई दिन नहीं होता है बल्कि उन्हें तो रोज याद किया जाना चाहिए। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह बहुत अच्छी और सराहनीय बात है कि मेरठ के जमीन से जुड़े भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीदों को याद करते हुए और उन्हें नमन करते हुए तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया है। जिसके लिए वे कमलदत्त शर्मा को बधाई देते हुए यह भरोसा देते हैं कि जब भी इस तरह की रैली का आयोजन होगा वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

विज्ञापन


सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने यह बातें दिल्ली रोड स्थित मेरठ माॅल पर कहीं। यहीं से भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, राज्यमंत्री संजीव जैन सिक्का, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, पूर्व मेयर हरिकांत अहलुवालिया ने संयुक्त रूप से किया। तिरंगा पदयात्रा मेरठ माॅल से शुरू होकर रेलवे रोड चैराहा, घंटाघर, छत्तरीवाला मजार, जलीकोठी से होकर शहीद स्मारक पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


तिरंगा पदयात्रा के दौरान हजारों की संख्या में युवा शक्ति ने भारत माता के जयघोष के नारे लगाए। पुलिस-प्रशासन के लोगों ने भी जनसैलाब को नियंत्रित करने के लिए मेहनत की। करीब 3 किलोमीटर तक तिरंगा पदयात्रा के सफर में कमलदत्त शर्मा के साथ हजारों युवाओं ने एक साथ कदमताल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत माता, बंदेमातरम व शहीदों के सम्मान में गगनभेदी नारों से पूरा क्रांतिभूमि खिल उठा। कमलदत्त शर्मा को हाथ में माइक में थामे युवाओं का हौसला बढ़ाते देखे गए। आपको बता दें कि मेरठ भाजपा के फायरब्रांड नेता कमलदत्त शर्मा बीते 16 सालों से तिरंगा बाइक रैली करते रहे हैं लेकिन बीते साढ़े पांच सालों में यह पहला मौका है जब भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया है।

तिरंगा पदयात्रा का पूरे रास्ते में लोगों को दिल खोलकर स्वागत किया। सबसे अधिक लोगों का हूजूम घंटाघर और छतरीवाला मजार पर स्वागत के लिए देखा गया। जहां पर पुष्प वर्षा ने पूरे वातावरण को आत्मविभोर कर दिया। पटाखों से स्वागत किया गया। तिरंगा पदयात्रा जैसे ही शहीद स्मारक पहुंचा भारत माता के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।

सांसद कांता कर्दम ने कहा कि भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा का यह आयोजन वाकई सबसे बेहतरीन है। शहीदों को नमन करना हमसबका फर्ज ही नहीं देश के प्रति बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि कमलदत्त शर्मा अपने आवास पर जिस प्रकार जनता की समस्याओं का निदान करवाते हैं उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम। सैकड़ों लोग रोज उनके जनता दरबार में आते हैं और खुश होकरि जाते हैं।

भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग ने अपने समापन भाषण में कहा कि देश के शहीदों को याद करना हम सबकी सबसे बड़ी जरूरत है। उनकी कुबार्नियों से ही आज हम स्वच्छंद हवा में जी पा रहे हैं।

करूणेश नंदन ने कहा कि भाजपा के जमीन स्तर से जुड़े नेता हैं कमलदत्त शर्मा। उनके एक फोन पर हतारों युवा एक साथ और अनुशासित होकर खड़े हो जाते हैं। उनके द्वारा आज के दिन तिरंगा पदयात्रा का आयोजन मेरठ और देश हित में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed