Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lord Mahavira Nirvana Festival Celebrated

Meerut News: भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव मनाया

Mon, 09 Nov 2026 07:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Lord Mahavira Nirvana Festival Celebrated
बड़ौत के अजितनाथ मंदिर में महोत्सव का आयोजन हुआ
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आर्जव सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में सोमवार को भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव मनाया गया।
भगवान महावीर को प्रथम लड्डू चढ़ाने का सौभाग्य प्रेमचंद व अंकित जैन को प्राप्त हुआ। दूसरा लड्डू दिनेश कुमार व तीसरा लड्डू चढ़ाने का सौभाग्य सुरेश चंद्र जैन व राजेश जैन को प्राप्त हुआ। ब्रह्मचारी गौरव भैया के निर्देशन में भगवान महावीर की जिन प्रतिमा का अभिषेक किय गया और अष्ट द्रव्यों से पूजन कर निर्वाण लाडू अर्पित किया।इसके साथ जैन संत आर्जव सागर महाराज के चातुर्मास का समापन हुआ।

वहीं जैन संत ने बताया कि भगवान महावीर की आत्मा शरीर से मुक्त होकर लोक के सर्वोच्च शिखर सिद्ध शिला पर विराजमान हो गई थी। भगवान के निर्वाण के पश्चात देवताओं ने पावापुरी में उनके अंतिम संस्कार की क्रिया संपन्न की और निर्वाण कल्याणक की पूजा की। इस मौके पर प्रदीप जैन, वरदान जैन, मुकेश जैन ,नवीन जैन, सुरेश जैन, विकास जैन,अनुज जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed