फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Long queue of people raising objections on house tax, only 65 resolved

गृहकर पर आपत्ति करने वालों की लंबी लाइन, सिर्फ 65 का समाधान

Sat, 12 Jul 2025 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Long queue of people raising objections on house tax, only 65 resolved
शास्त्री नगर जोन में नए गृहकर पर आई आपत्ति का निस्तारण करते नगर आयुक्त
मेरठ। नए गृहकर पर आपत्तियां करने वालों की लंबी लाइन हैं। शुक्रवार को समाधान दिवस पर शास्त्रीनगर, कंकरखेड़ा और मुख्यालय जोन पर शिकायतों का निस्तारण करने के लिए निगम अफसरों की चौपाल लगी। नगर आयुक्त, तीन अपर नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण, कर निर्धारण अधिकारी, कर निरीक्षक सहित निगम के कर्मचारियों से 65 शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया हैं। अन्य आपत्तियों के लिए भौतिक सत्यापन के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा गृहकर देने वालों की सुविधा के मद्देनजर प्रत्येक शुक्रवार को कंकरखेडा, शास्त्रीनगर व निगम मुख्यालय जोन पर समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। नगर आयुक्त द्वारा तीनों अपर नगर आयुक्त को विशेष रूप से प्रत्येक समाधान दिवस केंद्र पर उपस्थित रहकर नागरिकों की गृहकर संबंधी आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए लगाया गया। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने समाधान दिवस केंद्रों का निरीक्षण किया। शास्त्रीनगर जोन में 28 आपत्तियों में से 20 आपत्तियों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, शेष आठ आपत्तियों के संबंध में संपत्तियों का भौतिक सत्यापन करते हुए दो दिन के अंदर निस्तारण कराने के लिए जोनल अधिकारी को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कंकरखेडा जोन में 35 आपत्ति में से 28 और मुख्यालय जोन में प्राप्त 30 आपत्तियों में से 17 आपत्तियों का मौके पर निस्तारण करने का दावा किया गया है। जबकि नगर निगम मुख्यालय पर नए गृहकर के बिल पर आपत्ति करने वालों की लंबी लाइन लगी थी। नगर क्षेत्र में भवन स्वामियों की सुविधा एवं वार्डों के स्थानीय नागरिकों की गृहकर संबंधी समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के दृष्टिगत शुक्रवार के अलावा सोमवार से शनिवार तक रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन विभिन्न वार्डों में चौपाल का आयोजन करने की बात नगर आयुक्त ने कही। नगर आयुक्त द्वारा समस्त जोनल अधिकारियों को दिए कि वार्डों में भी चौपाल लगने के संबंध में प्रचार-प्रसार करने के लिए जोनल प्रभारी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed