बालियान का आरोप : बुर्का पहनकर वोट डालने आ रही महिलाओं की नहीं हो रही जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से भाजपा सांसद संजीव बालियान ने गुरुवार को यह आरोप लगाकर नया विवाद पैदा कर दिया है कि बुर्का पहनकर वोट डालने आ रही महिला मतदाताओं की जांच नहीं हो रही है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिन आठ सीटों के लिए पहले चरण के तहत गुरुवार को मतदान हो रहा है उनमें मुजफ्फरनगर भी शामिल है। बालियान इसी सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं।
उन्होंने कहा, 'एक बूथ पर गया तो मैंने देखा कि बहुत अच्छी तरह से चेहरे चेक नहीं किए जा रहे हैं। अगर बुर्के में कोई आता है तो चार बार आए, पांच बार आए, आप चेहरा कैसे चेक करेंगे।'
बालियान ने कहा, 'चेहरा चेक किए बिना आप वोट कैसे डलवा सकते हैं... बुर्के में जो महिलाएं हैं, चेहरा नहीं देखा जा रहा है कहीं भी। चेहरा देखना चाहिए। फर्जी वोटिंग चल रही थी... महिलाएं सीधे वोट डाल रही थीं।'
उन्होंने एक गांव की चर्चा करते हुए कहा कि वहां 25 से 26 बूथ हैं लेकिन महिला कांस्टेबल बिल्कुल नहीं थीं। गांव में एक भी महिला कांस्टेबल की ड्यूटी नहीं थी। अगर वहां नहीं लगाएंगे तो महिला कांस्टेबल किस काम के लिए हैं।
बालियान ने कहा, 'महिलाओं की लंबी लाइन है लेकिन अंदर कुछ पोलिंग पार्टी में महिलाएं नहीं थीं... तो पुरूष चेक करेंगे। इस देश में ऐसा नहीं हो सकता कि चेहरे देखे बिना आप वोट डालने दें।'
https://www.youtube.com/embed/Nh53p8RXFyo
उन्होंने कहा कि पुरूष पीठासीन अधिकारी कहते हैं कि हमारे पास महिला कर्मचारी नहीं हैं तो हम चेहरा कैसे देखें। 'अरे भई, ये हिन्दुस्तान है, लोकतांत्रिक देश है। चेहरा देखे बिना वोट नहीं दे सकते। धार्मिक आधार पर अगर किसी को चेहरा दिखाने पर आपत्ति है तो मत वोट दीजिए।'
भाजपा सांसद ने कहा कि चेहरा देखकर वोट डलवाने चाहिए। एक महिला अंदर जाती है और बिना हस्ताक्षर के वोट डालती है। बाद में अधिकारी कहता है कि बहन जी हस्ताक्षर कर दीजिए। हस्ताक्षर के बिना वोट किया जा रहा है।
कांग्रेस ने हालांकि बालियान की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्हें अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए।
उनका आरोप है कि कुछ जगह तो हस्ताक्षर बाद में हो रहे हैं लेकिन मतदान पहले किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह से वोट नहीं डलना चाहिए।
संजीव बालियान ने कहा कि मुकाबला पिछला बार भी कड़ा था लेकिन विपक्षी चार लाख वोट से हार गए थे। उन्होंने कहा कि मुकाबला इस बार भी टक्कर का है। वहीं डीएम द्वारा शिकायत को गलत बताने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो अपने बचाव के लिए झूठ बोल रहे हैं।
इसके अलावा विकास और धर्म के सवाल पर उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर वोट मांगा जाएगा तो कल तुम्हें समस्या होगी। इसलिए विकास के नाम पर वोट होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जो ऐसा फतवा जारी करते हैं उनपर प्रतिबंध लगान चाहिए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/