फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections, CM Yogi will be start of election rallies from shakambhari temple at Saharanpur

मिशन 2019: मां शाकंभरी के दरबार से चुनावी रैलियों का शंखनाद करेंगे सीएम योगी

Wed, 20 Mar 2019 01:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Mar 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections, CM Yogi will be start of election rallies from shakambhari temple at Saharanpur
सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव की रैलियों का शंखनाद मां शाकंभरी के दरबार से करेंगे। वह 24 मार्च को सहारनपुर जिले में आएंगे और पश्चिमी यूपी में होने वाले प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव की रैली को संबोधित करेंगे। भाजपाइयों को उनके कार्यक्रम की सूचना मिल गई है, जिसके चलते मां शाकंभरी देवी मंदिर के आसपास रैली स्थल के चयन की कवायद में भाजपा नेता जुट हुए हैं। 

विज्ञापन


सहारनपुर उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार है। हरियाणा, उत्तराखंड़ और हिमाचल से सहारनपुर की सीमा लगी होने के कारण जनपद सभी राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा क्षेत्रों की संख्या में सहारनपुर लोकसभा नंबर एक है। लोकसभा चुनाव 2019 के प्रथम चरण में ही सहारनपुर जनपद में चुनाव संपन्न होना है। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 11 अप्रैल को मतदान होना है। 
विज्ञापन


वहीं, प्रथम चरण के लिए भाजपा की चुनावी रैलियों की शुरुआत भी सहारनपुर जनपद से होने जा रही है। 24 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से आएंगे। मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे और फिर लोकसभा चुनाव रैली का शंखनाद करेंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आने के बाद भाजपाई अलर्ट हो गए। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचकर व्यवस्था देखी। इसके साथ ही रैली के लिए जगह का चयन किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम आ चुका है। वह 24 मार्च को मां शाकंभरी देवी मंदिर से चुनाव रैली का शंखनाद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने परिवर्तन रथयात्रा निकाली थी, उसकी शुरुआत भी मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर से की गई थी। इससे पूर्व 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के कई कार्यक्रमों की शुरुआत भी मां शाकंभरी देवी मंदिर से की जा चुकी है। 

रैली स्थल से गठबंधन को जवाब देने की तैयारी  
लोकसभा चुनाव में गठबंधन ने अपनी चुनावी रैलियों का आगाज करने के लिए देवबंद को चुना है। सात अप्रैल को देवबंद में गठबंधन की साझा रैली होगी, जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष अजित सिंह सहित तमाम नेता पहुंचेंगे। जातीय समीकरणों को साधने में जुटे राजनीतिक दल उसी लिहाज से चुनावी रैलियां भी करने की तैयारी में लगे हैं। इसी के चलते भाजपा ने भी गठबंधन की रैलियों के आगाज वाले स्थान का जवाब देने के लिए मां शाकंभरी देवी मंदिर स्थल को चुना है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed