फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PM Modi Rally in merrut: There will be root diversion in Meerut regarding PM Modi's rally

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर प्रशासन सतर्क, एनएच-58 पर रहेगी ट्रकों की 'नो एंट्री'

Thu, 28 Mar 2019 01:12 AM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: kapil sharma Updated Thu, 28 Mar 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Rally in merrut: There will be root diversion in Meerut regarding PM Modi's rally
पीएम मोदी की जनसभी को लेकर बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज यानी गुरुवार को होने वाली रैली को लेकर भारी वाहनों (ट्रक) का रूट डायवर्ट रहेगा। बुधवार शाम को जारी डायवर्जन प्लान एसएसपी नितिन तिवारी और एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने मंथन के बाद रात में निरस्त कर दिया। अफसरों ने कहा कि सिर्फ ट्रकों को हाईवे पर नहीं आने दिया जाएगा। रोडवेज बस, यात्री वाहन, कार और अन्य दो पहिया वाहनों से लोग आ जा सकेंगे। 

विज्ञापन


एनएच-58 पर सिवाया टोल प्लाजा के पास प्रधानमंत्री सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल रहेंगे। रैली में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान है। सुबह छह बजे ट्रकों की नो एंट्री लागू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


डायवर्जन प्लान--
- 28 मार्च की सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक नेशनल हाईवे-58 पर ट्रक डायवर्ट रहेंगे। 
- गाजियाबाद की ओर से आने वाले ट्रकों को राज चौपला मोदीनगर से हापुड़ की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- हापुड़ की ओर से आने वाले ट्रकों को साइलो पुलिस चौकी हापुड़ से कस्बा किठौर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- गढ़ मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले ट्रकों को कस्बा किठौर से मवाना व हापुड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 
- बिजनौर की ओर से मेरठ की तरफ आने वाले ट्रक कस्बा मीरापुर से रामराज, बहसूमा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- मुजफ्फरनगर की ओर से मेरठ की तरफ कोई भी ट्रक नहीं आने दिया जाएगा। 
- शामली की ओर से आने वाले ट्रकों को नानू नहर तिराहा या चौकी बायवाला जनपद बागपत की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- बागपत की तरफ से मेरठ की तरफ आने वाले भारी वाहनों को मुजफ्फरनगर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे भारी वाहनों को गाजियाबाद की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed