{"_id":"5c9688c5bdec2213f932f28e","slug":"lok-sabha-elections-2019-sp-bsp-and-rld-alliance-three-leaders-join-of-bjp-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: नामांकन से पहले गठबंधन को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए ये तीन नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: नामांकन से पहले गठबंधन को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए ये तीन नेता
Sun, 24 Mar 2019 12:59 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के साथ ही उठापटक भी शुरू हो गई। शनिवार को बागपत लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले दो ब्लॉकों के वर्तमान ब्लॉक प्रमुखों ने जहां सपा छोड़कर भाजपा ज्वॉइन की, तो रालोद नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौ. राजेंद्र ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी के साथ पहुंचे इन तीनों नेताओं ने पश्चिमी क्षेत्र के महामंत्री अशोक मोंगा, जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना और महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के सामने भाजपा ज्वाइन की। चौ. राजेंद्र सिंह रालोद में 2005 से 2007 तक मंडल महासचिव और 2007 से 2018 तक प्रदेश महासचिव रहने के साथ सरूरपुर ब्लॉक के प्रमुख भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा वह कई शिक्षण संस्थाओं की प्रबंधक कमेटियों में भी पदाधिकारी हैं। जबकि चौ. हरेंद्र कुमार वर्तमान में सपा थे और सरूरपुर के ब्लॉक प्रमुख हैं।
वहीं चौ. अनिल कुमार मुजक्कीपुर भी सपा में थे और वर्तमान में जानी ब्लॉक के प्रमुख हैं। इन दोनों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। ज्वॉइनिंग के बाद तीनों ने बताया कि देश हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर वह भाजपा में आए हैं।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/