{"_id":"5c9f325bbdec22140c42c17d","slug":"lok-sabha-elections-2019-samajwadi-party-former-mlc-virendra-singh-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पूर्व एमएलसी वीरेन्द्र सिंह भाजपा में शामिल, कैराना सीट पर पार्टी को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पूर्व एमएलसी वीरेन्द्र सिंह भाजपा में शामिल, कैराना सीट पर पार्टी को मिलेगा फायदा
Sat, 30 Mar 2019 02:39 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
वीरेन्द्र सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के पूर्व एमएलसी वीरेन्द्र सिंह ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। चौधरी वीरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं के समक्ष सपा के पूर्व वीरेन्द्र सिंह भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान उनका बेटा मनीष चौहान भी मौजूद रहा। वहीं उनके पार्टी ज्वाइन करने से नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को वीरेन्द्र सिंह ने रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह से भी मुलाकात की थी जिसके बाद वह शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। वहीं उनके इस फैसले के बाद कैराना सीट पर गुर्जर वोटों को साधने के लिए पार्टी का यह अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भाजपा ने कैरान सीट से प्रदीप चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। माना जा रहा है कि इस कदम से कैराना व बागपत सीट पर बड़ा फायदा मिल सकता है।