फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha elections 2019: Priyanka gandhi Meets Bhim Army chief Chandra shekhar in Meerut

चंद्रशेखर का एलान- नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ूंगा चुनाव, प्रियंका गांधी ने बंद कमरे में की गुफ्तगू

Wed, 13 Mar 2019 06:02 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: यशवीर सिंह Updated Wed, 13 Mar 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019: Priyanka gandhi Meets Bhim Army chief Chandra shekhar in Meerut
प्रियंका गांधी ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मुलाकात कीं - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मुलाकात के बाद पश्चिमी यूपी में सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने चंद्रशेखर से बंद कमरे में मुलाकात की। वहीं कांग्रेस से चुनाव लड़ने के सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि वह बहुजन समाज में पैदा हुए हैं और बहुजन समाज में ही मरेंगे। महागठबंधन यदि सहयोग करेगा तो मोदी को हराकर गुजरात भेजने का काम करेंगे। नगीना से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा जहां से नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन


क्या वह सपा बसपा और कांग्रेस को साथ लाने के लिए प्रयास करेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह मेरे हाथ में नहीं है, पदाधिकारी चाहेंगे तो सपा-बसपा और कांग्रेस एक साथ जरूर होंगे। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ एक सामाजिक कार्यकर्ता हूं। हां लेकिन मोदी को हराने के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे।
विज्ञापन


उधर, मुलाकात के बाद कमरे से बाहर निकलीं प्रियंका गांधी से मीडिया कर्मियों ने सवाल किए तो वह भड़क गईं। पत्रकारों ने पूछा कि क्या चंद्रशेखर कांग्रेस में शामिल होकर किसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस पर प्रियंका ने पत्रकारों से नाराजगी जाहिर करते हुए सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि आप इसे राजनीति नहीं जोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को अचानक यह सूचना मिली कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व पश्चिमी यूपी के कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया और यूपी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मिलने मेरठ पहुंचे। प्रियंका गांधी मेरठ के आनंद अस्पताल पहुंचीं और चंद्रशेखर से मुलाकात की। इसके बाद प्रियंका गांधी सहित सभी नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

उधर, कांग्रेस के बड़े नेताओं के मेरठ पहुंचने की सूचना पर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। सुरक्षा के लिहाज से आनंद अस्पताल के बाहर कई थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। 

इसके बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि योगी सरकार चंद्रशेखर की आवाज कुचलना चाहती है। नौजवान की आवाज दबाई जा रही है। योगी सरकार अहंकारी हो गई है। वहीं चंद्रशेखर का कहना है कि मेरा कांग्रेस से कोई लेना- देना नहीं है। चंद्रशेखर ने कहा कि मैं गठबंधन के साथ हूं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन ने चाहा तो मैं नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ूंगा।

प्रियंका गांधी के चंद्रशेखर से मिलने की सूचना पर पश्चिमी यूपी में सियासी चर्चाएं तेज हो गईं हैं। माना जा रहा है कि चंद्रशेखर से मिलने पर चुनाव में नए समीकरण बन सकते हैं। वहीं, इमरान मसूद की पहल भी हो सकती है।

प्रियंका गांधी के अस्पताल पहुंचने पर मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। सवाल जवाब किए जाने पर प्रियंका गांधी पत्रकारों पर नाराजगी जताते हुए बोलीं, 'आप चाहें तो इसका राजनीतिकरण कर सकते हैं मैं नहीं करूंगी, मुझे इस लड़के का संघर्ष पसंद आया। मैं पहले चंद्रशेखर से मिलूंगी, आप बाहर जाएं।' वहीं राज बब्बर पत्रकारों को समझाते हुए उन्हें अस्पताल परिसर से बाहर लेकर आए।

गौरतलब है कि गुरुवार को भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को पुलिस ने बिना अनुमति बाइक रैली निकाले जाने के आरोप में सहारनपुर के देवबंद से हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी।

बीमारी के कारण उन्हें मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि चंद्रशेखर को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। उन्हें बेहतर उपचार दिया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed