{"_id":"5c9bcea8bdec22147057a89c","slug":"lok-sabha-elections-2019-meerut-many-bsp-leaders-joined-bjp-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2019: बसपा को लगा तगड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कई दिग्गज नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2019: बसपा को लगा तगड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कई दिग्गज नेता
Thu, 28 Mar 2019 01:00 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए बसपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को तगड़ा झटका लगा है। बुधवार को लखनऊ स्थित भाजपा के कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की उपस्थिति में बसपा और लोकदल के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हो गए। इसमें मेरठ से शामिल होने वालों में सरधना से विधायक रहे चंद्रवीर सिंह, कैंट विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रहे सतेंद्र सोलंकी और बसपा के जिला कोषाध्यक्ष नवाब सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा लोकदल से मेरठ के करनावल से पूर्व चेयरमैन सतीश कुमार, गन्ना विकास परिषद सकौती के चेयरमैन नुकुल सोम, सरुरपुर के पूर्व प्रधान जगपाल सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/