फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019, Many EVM machines were damaged in Western UP

लोकसभा चुनाव 2019: पश्चिमी यूपी के इन बूथों पर खराब हुई ईवीएम मशीन, मतदाता घंटों रहे परेशान

Thu, 11 Apr 2019 12:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Apr 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Many EVM machines were damaged in Western UP
मतदान के लिए लगी लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए पश्चिमी यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। मतदान शुरू होते ही कई बूथों पर ईवीएम मशीनों के खराब होने की सूचना मिली।

विज्ञापन


इन-इन जगहों पर खराब हुई ईवीएम मशीन
बागपत शहर के जैन कॉलेज पर पहले एक घंटा ईवीएम की खराबी के चलते मतदान बाधित रहा। डीएम पवन कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने किया निरीक्षण। इस दौरान मतदाताओं ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


वहीं मेरठ जिले में सुबह से अब तक करीब 13 स्थानों पर ईवीएम मशीन देरी से चलने और तकनीकी खराबी की शिकायतें दर्ज की गईं हैं। वहीं मेरठ के लिसाड़ी गेट में श्यामनगर दक्षिण विधानसभा के बूथों पर एडीजी प्रशांत कुमार निरिक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


https://www.youtube.com/embed/Nh53p8RXFyo

मेरठ में बूथ संख्या 47 आनंदपुरी में सुबह नहीं हो पाया मतदान। ईवीएम खराब होने के चलते 20 मिनट तक रुका मतदान बाधित हुआ। संत जोसेफ गर्ल्स पीजी कॉलेज में ईवीएम में खराबी होने के कारण सुबह 8:15 बजे तक भी मतदान शुरू नहीं हो सका। संत जोसेफ गर्ल्स पीजी कॉलेज के बूथ नंबर 61, 62 पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण काफी देर बाद मतदान शुरू हुआ।

मेरठ में सेंट जोजफ में बूथ नंबर 60, 62 में ईवीएम खराब हुई। एआरओ कमलेश गोयल ने बताया कि मेरठ दक्षिण क्षेत्र में भी कई बूथों पर ईवीएम और वीवीपैट बदली जाएगी। कंकरखेडा सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बूथ नम्बर 106 पर एक घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। मेरठ दक्षिण के छह बूथों पर वीवीपैट बदली गई। सहारनपुर भाजपा प्रत्याशी राघव लखन पाल ने भी डाला वोट।

मेरठ में केवीएसएस स्कूल के 73, 74 संख्या बूथ पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान बाधित हुआ। किठौर विधानसभा के बिजौली के बूथ संख्या 46 की वोटिंग मशीन खराब होने से मतदान में रुकावट आई। बिजनौर आर्य समाज मंदिर में बूथ नंबर 264, 265, 276 पर लगभग 45 मिनट के बाद मतदान शुरू हुआ। ईवीएम में खराबी के कारण मतदान प्रभावित हुआ था।

उधर, बागपत के आदर्श नगला के बूथ नंबर 67 पर ईवीएम मशीन खराब हुई। अब तक एक भी वोट नहीं डाली जा सकी। वोटरों में रोष पनप गया। वहीं चंदायन में बूथ खाली पड़ा हुआ है। मेरठ में बूथ नंबर 146 विधानसभा 49 पर विकासपुरी में 35 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान देरी से शुरू हुआ।

वहीं मुजफ्फरनगर जिले में सुबह ईवीएम खराब होने से कई स्थानों पर देरी से शुरू हुआ मतदान। खेड़ामस्तान में एक वोटिंग मशीन 20 मिनट रही खराब। गांव करहेड़ा में 15 मिनट बाद मतदान शुरू हुआ। खतौली प्राथमिक विद्यालय ढाकन चौक पर बूथ संख्या 320 की वीवीपैठ मशीन खराब होने के कारण लंबी लाइन लगी। अधिकारियों को सूचना दी। जानसठ खंड विकास कार्यालय पर बूथ संख्या 52 व 54 मशीन खराब होने के कारण 40 मिनट बाद शुरू हुई। तितावी अमीर नगर बूथ नंबर 145 की मशीन खराब हुई। तितावी सैदपुरा खुर्द में मशीन खराब चलते ही बूथ नंबर 46 की मशीन खराब हुई। एक घंटे बाद ठीक हुई। बुढ़ानना में खराब ईवीएम के चलते 8:15 बजे लगभग एक घंटा देरी से हुआ मतदान।

बिजनौर के कालागढ़ में बूथ संख्या 82 पर ईवीएम चालू न होने पर मतदान में देरी से शुरू हुआ। चुनाव शुरू होते ही मेरठ देहात के जानी में बूथ नंबर 337 की ईएमवी खराब हो गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed