फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019, Jayant Chaudhary targets Prime Minister Narendra Modi

जयंत चौधरी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- देश को चौकीदार नहीं नेतृत्व की जरूरत

Thu, 04 Apr 2019 10:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Apr 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Jayant Chaudhary targets Prime Minister Narendra Modi
मंच पर अन्य नेताओं के साथ जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री चौकीदार होता तो देश का जवान शहीद न होता। माल्या और नीरव मोदी देश का पैसा लेकर नहीं भागते। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांड़ के लिए और प्रधानमंत्री नीरव मोदी और माल्या के लिए लड़ रहे हैं। किसानों की कोई बात नहीं कर रहा है। केवल हिंदुत्व के नाम पर जनता को ठगा जा रहा है। देश को चौकीदार नहीं नेतृत्व की जरूरत है।

विज्ञापन


बिजनौर के श्रीरामलीला मैदान में गठबंधन प्रत्याशी मलूक नागर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि पांच साल पहले बहुत मजबूत सरकार बनी थी, जो किसानों के लिए समर्पित रही। आज किसान बर्बाद है। जिन किसानों ने मकान बनाने के लिए ईंट खरीदी थीं, उनके मकान आज भी अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर चौधरी चरण सिंह न होते तो देश में किसान जिंदा न बचता। बिजनौर में गन्ना भुगतान मांगने वालों पर लाठियां बरसाई गईं। चौधरी चरण सिंह के दबाव में ही सरकार को भूमि अधिग्रहण बिल में बदलाव के कदम से पीछे हटना पड़ा। जयंती चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों को दबाकर रखना चाहती है। गठबंधन चौधरी चरण सिंह की सामाजिक एकता के विचारधारा की बुनियाद है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि नरेंद्र मोदी ने सबसे बड़ा डाका तो महिलाओं पर ही डाला है। महिलाओं की, परिवार के लिए जोड़कर रखी रकम एक झटके में बंद कर दी। इस सरकार से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बसपा प्रत्याशी मलूक नागर ने कहा कि जनता चुनाव से पहले अपना मन न बदले। इस बार गठबंधन को जीताकर जनता को बांटने वाली भाजपा को संसद से बाहर कर देना है। पूर्व सांसद स्व. संजय सिंह चौहान के बेटे चंदन चौहान ने कहा कि मलूक नागर को जीताकर गठबंधन की सरकार बनानी है। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद अहमद ने कहा कि लोकतंत्र को बर्बाद करने वाली सरकार के जाने के दिन आ गए हैं। आवारा पशुओं से फसल चरवाने वाले कह रहे हैं कि किसानों की आमदनी दोगुनी कर रहे हैं। सभा की अध्यक्षता पूर्व सांसद मुंशीराम पाल और संचालन प्रवीण सिंह देशवाल ने किया। इस दौरान खालिद चौधरी, जम्मू कश्मीर के पूर्व मेयर डा. मनमोहन सिंह, डा. रमेश तोमर, मुनिदेव शर्मा, रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, पूर्व दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री धनीराम सिंह, पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर, अखिलेश मौर्य, रमा नागन, पूनम चौधरी, शमशाद अंसारी, ब्रजवीर सिंह, अली अदनान, एमपी सिंह आदि सपा, बसपा व रालोद के नेता मौजूद रहे।

हेमा मालिनी पर किया कटाक्ष
जयंत चौधरी ने मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी के खेतों में जाने पर भी कटाक्ष किया। कहा कि मथुरा में जल्दी चुनाव हो जाएंगे। अगर किसी को गेहूं की फसल कटवानी हो तो बता देना।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed