फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha elections 2019: Jayant Chaudhary says that the public will defeat BJP in elections

मिशन 2019: भाजपा को लोकसभा चुनाव में जड़ से उखाड़ फेंकेंगे किसान-मजदूर : जयंत चौधरी

Wed, 06 Mar 2019 11:50 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019: Jayant Chaudhary says that the public will defeat BJP in elections
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा जनता को बरगलाने का कार्य कर रही है। बीजेपी ने किसान, मजदूरों और व्यापारियों को ठगने का काम किया है। चुनाव में लोग भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा बेरोजगारी दूर करने में सरकार नाकाम साबित हो गई है। युवाओं को सिर्फ सपने दिखाए गए, पांच साल में कोई रोजगार नहीं दिया। युवा भी इस हकीकत को समझ गए हैं। 

विज्ञापन


यूपी के बागपत जनपद में बुधवार को मवी कलां और गाधी गांव में जयंत चौधरी ने सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार देश में भय का माहौल पैदा कर रही है। राजनीति के माहिर लोग देश की जनता को बहकाकर गुमराह कर रहे हैं। ऐसे लोगों का सभी को एकजुट होकर मुकाबला करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा भाजपा सरकार बडे़ बडे़ वादे तो करती है, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करती। उन्होंने कहा किसानों को उनकी फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल पा रहे हैं। सरकार में युवाओं की आवाज दबाई जा रही है। किसानों की पीड़ा कोई सुनने को तैयार नहीं है। सरकार ने गन्ने के मूल्य मे बढ़ोतरी नहीं की। साथ ही गन्ने का भुगतान भी समय से नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान होकर किसान आत्महत्या कर रहे हैं। देश में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। सरकारी की तरफ से शिक्षा व्यवस्था पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा सर्व शिक्षा अभियान फेल होकर रह गया है।

उन्होंने कहा रालोद ने किसान मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़कर उन्हें उनका हक दिलाने का काम किया है। सभी को एकजुट होकर ऐसी सरकार को सबक सिखाना होगा। लोकसभा चुनाव में ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की।

गाव मवी कलां में आयोजित सभा की अध्यक्षता मौलाना मतलूब ने की। संचालन डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया ने किया। इसमें जिलाध्यक्ष सुखबीर गठीना, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, अहमद हमीद, मांगेराम जाटव, संदीप चौधरी, सतीश चौधरी, नेपाल सिंह धामा, ब्रहमपाल सिंह सभासद, डॉ. सुरेश चंद कौशिक, धर्मेंद्र धामा, रामोतार चेयरमैन, राजेश नैन, सुधीर धामा, जुनैद फरीदी, अनिल कुमार आदि रहे। 

दूसरी तरफ गाधी गांव में हुई जनसभा की अध्यक्षता जहान सिंह मास्टर ने की। संचालन रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने किया। इसमें पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, धीरज उज्ज्वल, सतेंद्र प्रमुख, अहमद हमीद, ओमवीर ढाका मौजूद रहे।

टटीरी में किया गया स्वागत
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का पूर्व सभासद हाजी युसूफ खान के आवास पर स्वागत किया गया।इस दौरान  कृष्णपाल, यूसुफ, विजयपाल, निरंजन सिंह, सुनील चौधरी, राकेश कुमार, कर्ण सिंह, कंवर सिंह दरोगा, हरपाल सभासद, गुलाब, मोहम्मद काले, राजपाल, विजय सिंह, हरपाल मौजूद रहे। स्वागत में सपा और बसपा के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

मजबूती से चुनाव लड़ेगा रालोद : जयंत चौधरी
शहर के मुन्ना लाल इंक्लेव में विशाल जैन के आवास पर कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा। मथुरा में प्रत्याशी पर अभी फैसला नहीं हुआ है। इसमें अमित जैन, विकास जैन, लवी जैन, पंकज जैन, देवेंद्र आर्य एडवोकेट, जयवीर सिंह तोमर, सतेंद्र खोखर, पीयूष जैन, शिखर चंद जैन, जेडी जैन, बंटी जैन, कुलभूषण जैन, नंद लाल डोगरा, हंसराज जैन आदि मौजूद रहे। इसके अलावा गांव काठा, टटीरी और बाघू में ट्रैक्टर पर उनका स्वागत किया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed