लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस न बिगाड़ दे गठबंधन का गणित, कैराना सीट पर इन्होंने ठोंकी मजबूत दावेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के बाद कैराना लोकसभा सीट सपा के हिस्से में आई है। सपा से मौजूदा सांसद तबस्सुम बेगम या उनके बेटे नाहिद हसन प्रत्याशी हो सकते हैं। ऐसे राव अब्दुल वारिस कांग्रेस प्रत्याशी बने तो गठबंधन का गणित बिगड़ सकता है।
राव अब्दुल वारिस थाना भवन से 2007 के विधान सभा चुनाव में बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। फिलहाल वह कांग्रेस में है। कैराना सीट पर दावेदारी की बात उन्होंने स्वीकार की है। उनका कहना था कि कुछ दिन पहले पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें बुलाकर बात भी की थी। पार्टी यदि जिम्मेदारी देती है तो वह मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस इस सीट को गंभीरता से ले रही है। पिछले दिनों पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी, वेस्ट यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर पुलवाला में शहीद हुए प्रदीप और अमित के घर भी संवेदना जताने पहुंचे थे।
शामली आते समय उन्होंने एक ढाबे पर रुककर जलपान किया था। इस दौरान उन्होंने बातचीत कर लोगों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश की थी। सपा-बसपा और रालोद के बीच गठबंधन हो चुका है। भाजपा से पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह के ही चुनाव लड़ने की संभावना है।
नाहिद को 3.29 लाख मत मिले थे, इस चुनाव में मुजफ्फरनगर दंगों का साफ नजर दिखा और वोटों का सांप्रदायिक ध्रुवीकरण हुआ। लेकिन सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद खाली हुई। इस सीट पर मई 2018 में हुए उपचुनाव में पासा पलट गया। सपा-रालोद के बीच हुए समझौते के बाद पूर्व सांसद तबस्सुम हसन को चौधरी अजित सिंह ने रालोद में शामिल करके कैराना का टिकट दिया।
सपा, बसपा और कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारे। विपक्षी पार्टियों की एकजुटता का नतीजा हुआ कि रालोद की तबस्सुम हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को हराकर भाजपा से ये सीट छीन ली।
लोकसभा चुनाव 2019 के नजदीक आते ही सपा-बसपा गठबंधन में शामिल रालोद ने भी भाजपा की तर्ज पर बूथ को मजबूत करना शुरू कर दिया है। सोमवार को प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने विधानसभावार बूथों की समीक्षा की।
कैराना लोकसभा उपचुनाव जीतकर चर्चा में आए रालोद ने सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होकर सियासी तौर पर स्थिति को मजबूत किया है। संगठन ने गठबंधन के तहत मिल रही संभावित सीटों को जीतने के लिए कवायद तेज कर दी है।
इन सीटों पर जहां पार्टी का सीधा मुकाबला भाजपा से माना जा रहा है, वहीं पार्टी ने भाजपा की तर्ज पर ही अपने बूथों को मजबूत करने की रणनीति तैयार की है। सोमवार को बाउंड्री रोड स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर प्रदेश संगठन प्रभारी ने संगठन और बूथ की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथों को मजबूत करना होगा। उन्होंने पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी भी सौंपी। बैठक में पार्टी सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी के 12, 14 और 17 मार्च को होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/