फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019, Chaudhary Ajit Singh talks with Naresh Tikait in closed room

मिशन 2019: चौधरी अजित सिंह ने नरेश टिकैत से की गुफ्तगू, जानें क्या हैं सियासी मायने

Wed, 27 Mar 2019 03:21 AM IST
कपिल kapil जगेंद्र उज्ज्वल, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
जगेंद्र उज्ज्वल, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Mar 2019 03:21 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Chaudhary Ajit Singh talks with Naresh Tikait in closed room
नरेश टिकैत से बात करते चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला

रालोद सुप्रीमो एवं गठबंधन प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह की भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की सिसौली में हुई गुफ्तगू के कई सियासी मायने हैं। लोकसभा चुनाव लड़ रहे अजित सिंह ने बाबा टिकैत के परिवार के साथ अपना वक्त ही नहीं व्यतीत किया, बल्कि रात्रि भोजन भी किया। उन्होंने टिकैत बंधुओं से किसानों से जुड़े हर मुद्दे पर बातचीत की। 

विज्ञापन


भाकियू के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसान आंदोलनों में संघर्ष से सिसौली को देश की राजनीति का केंद्र बना दिया था। बाबा टिकैत के दमखम पर सिसौली को किसानों की राजधानी से ख्याति मिली। गठबंधन प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह नामांकन के बाद जिले में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार को बुढ़ाना क्षेत्र में उन्होंने कई सभाएं की और देर रात एकाएक सिसौली पहुंच गए। इस कार्यक्रम के दौरान रालोद के पूर्व सांसद, विधायकों को दूर रखा। रालोद मुखिया ने किसान मसीहा चौधरी चरणसिंह और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर वह भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के घर पहुंचे। छोटे चौधरी ने परिजनों से मुलाकात की। टिकैत के घेर में किसानों की तादाद बढ़ने लगी। पारिवारिक माहौल में रच बस गए रालोद नेता ने रात्रि भोजन भी सादगी के साथ चौधरी नरेश टिकैत और राकेश टिकैत के साथ ही किया। बीचबीच में किसानों की दिक्कतों पर चर्चा हुई। किसानों की दुर्दशा के बारे में बताया। 
विज्ञापन


इस दौरान भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने स्पष्ट कुछ नहीं कहा, लोगों से यह जरूर कहा कि इस बार मौका है। छोटे चौधरी सिसौली में दो घंटे रहे। चौधरी अजित सिंह पिछले वर्ष 15 मई को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शिरकत किए थे। सपा, बसपा, रालोद गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर इस सीट से छोटे चौधरी के चुनाव पर सबकी सियासी नजरें टिकी है। उनकी टिकैत बंधुओं से मुलाकात के अपने सियासी मायने हैं। जाट बिरादरी की सबसे बड़ी खाप बालियान की पगड़ी भी चौधरी नरेश टिकैत के सिर है। खाप के जिले में 84 गांव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed