फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019 Case has been registered against BSP candidate Maluk Nagar in Meerut

लोकसभा चुनाव 2019: बसपा प्रत्याशी मलूक नागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये रही बड़ी वजह

Sat, 23 Mar 2019 08:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Mar 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Case has been registered against BSP candidate Maluk Nagar in Meerut
मलूक नागर के साथ मंच पर सपा और बसपा नेता - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मलूक नागर ने शनिवार को नवजीवन इंटर कॉलेज मैदान में सभा का आयोजन किया। इसके लिए उन्होंने प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी। इसलिए एसडीएम के आदेश पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी मलूक नागर ने शाम के समय नवजीवन इंटर कॉलेज परिसर स्थित मैदान में प्रशासन की बिना अनुमति के सभा का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने मौजूद लोगों से उनके पक्ष में मतदान करके जिताने की अपील की। इसकी जानकारी एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव को लगी। इस पर उन्होंने तहसील कर्मचारी को भेजकर जानकारी करने का आदेश दिया। इस पर उक्त कर्मचारी ने वहां पहुंचकर जायजा लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद एसडीएम को वास्तविकता से अवगत कराया। इस पर एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने कोतवाली प्रभारी संजय कुमार को धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इस बाबत कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर धारा 144 लगी हुई है। इसलिए प्रशासन की बिना अनुमति कोई भी प्रत्याशी आयोजन नहीं कर सकता है। एसडीएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed