लोकसभा चुनाव 2019: मेरा मुकाबला भाजपा से नहीं कांग्रेस से होगा : बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर शुक्रवार को नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे हाजी याकूब कुरैशी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नौजवान लड़कों को रोजगार नहीं मिला और किसानों को ठगा गया। हम विकास के नाम पर चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं। हमारे प्रमुख मुद्दों में नौकरी और किसानों को सहूलियत देना रहेगा। हमारा गठबंधन इन मुद्दों को पूरा करेगा। खासतौर पर सबसे ज्यादा ध्यान नौजवान लड़कों के रोजगार पर दिया जाएगा।
वहीं, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से हमारा चुनावी मुकाबला नहीं है। हमारा मुकाबला कांग्रेस से रहेगा। विपक्षी प्रत्याशियों के सवाल पर हाजी याकूब ने कहा कि विरोधी मेरठ छोड़कर भाग जाएंगे। यहां वह रहेंगे ही नहीं। उन्होंने कहा कि हम लाखों वोटों से जीत दर्ज करेंगे। हमारे गठबंधन को मुस्लिम, गुर्जर, ठाकुर, त्यागी, वैश्य सहित सर्वसमाज का समर्थन मिल रहा है।
ऊपर वाला तय करेगा जीत-हार
नामांकन के समय मौजूद रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री समाजवादी पार्टी शाहिद मंजूर ने कहा कि जीत-हार का फैसला ऊपर वाला तय करेगा। उन्होंने कहा कि सांसद ने मेरठ के लिए एक भी कार्य नहीं किया है। ऐसा कोई काम पिछले दस सालों में देखने को नहीं मिला जिसे बोला जा सके। हम मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। गठबंधन प्रत्याशी को पूरे मेहनत के साथ चुनाव में उतारा जाएगा।
याकूब कुरैशी की पुलिस अफसरों से नोकझोंक
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने ग्यारह प्रत्याशियों की पहली सूची शुक्रवार को जारी की। वहीं सूची जारी होने के बाद मेरठ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए हाजी मोहम्मद याकूब कुरैशी शुक्रवार को नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान अंबेडकर चौक पर बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी और सपा के पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर की पुलिस से नोकझोंक हो गई।
वहीं पुलिस और आरएएफ ने सपा विधायक रफीक अंसारी को कलेक्ट्रेट में जाने से रोक दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रत्याशी समेत पांच व्यक्ति ही कलेक्ट्रेट में जा सकते हैं। हालांकि बाद में सपा विधायक रफीक अंसारी को प्रत्याशी के साथ अंदर जाने दिया।
बता दें कि सहारनपुर से हाजी फजर्लुरहमान उम्मीदवार होंगे। बिजनौर से मलूक नागर, नगीना से गिरीश चंद, अमरोहा से कुंवर दानिश अली, मेरठ से हाजी मोहम्मद याकूब, बुलंदशहर से योगेश वर्मा, अलीगढ़ से अजीत बालियान, आगरा से मनोज कुमार सोनी, फतेहपुर सीकरी से राजवीर सिंह, आंवला से रूचि वीरा को टिकट दिया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/